G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के दुर्जनपुरवा गांव में आगामी 24 दिसंबर रविवार से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।कथा का समापन 31 दिसंबर को होगा।एक जनवरी को कथा के समापन के अवसर पर हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।यह जानकारी आयोजक मंडल ने मंगलवार को दी है।
आयोजक मंडल के दीवान सिंह,हरगोविंद सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड के दुर्जनपुरवा गांव में आगामी 24 दिसंबर से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया जायेगा।इस अवसर पर जालौन जनपद के कोंच निवासी कथा व्यास आचार्य हरिओम चतुर्भुज जी महाराज श्रोताओं को संगीतमय कथा श्रवण कराएंगे।रात्रि के समय में अकबरपुर पतारी के महाभारत सम्राट पंडित सुनील अवस्थी द्वारा श्रोताओं को महाभारत कथा का श्रवण कराया जायेगा।कथा के दौरान मुख्य यजमान के रूप में दीपक सिंह तोमर व अर्चना तोमर मौजूद रहेंगे।
कथा का समापन 31 दिसंबर दिन रविवार को होगा।वहीं एक जनवरी सोमवार को कथा के समापन के अवसर पर हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.