कानपुर देहात

जिलाधिकारी व सीडीओ ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) आलमचन्द्रपुर में चल रहे तिरंगा निर्माण प्रशिक्षण का लिया जायजा, दिये निर्देश

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) आलमचन्द्रपुर में जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत ‘‘हर घर पर तिरंगा‘‘ लगाये जाने के चलते चल रहे तिरंगा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर जायजा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित व मॉ संरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) आलमचन्द्रपुर में जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत ‘‘हर घर पर तिरंगा‘‘ लगाये जाने के चलते चल रहे तिरंगा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर जायजा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित व मॉ संरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी व मुख्य विकस अधिकारी ने समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा निर्माण प्रशिक्षण में समूह की महिलाओं से वार्ता की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए जिले के तीन लाख मकानों, दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराया जाएगा। यह अभियान आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत चलेगा। उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को इस बार नए अंदाज में मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बार हर घर तिरंगा का साप्ताहिक कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत जिले के तीन लाख से अधिक मकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग व संप्रदाय के लोगों में राष्ट्रप्रेम जागृत करने के साथ ही देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले बलिदानियों की शहादत के प्रति सम्मान का भाव पैदा करना है। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि तिरंगा निर्माण को सम्मान पूर्वक करे तथा किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में तीन लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर, दुकान, कार्यालय, प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान आदि जगहों पर समय से झंडा पहुंचा दिया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं की आय को बढ़ाने हेतु गुलाब की खेती, डेयरी, सिलाई, बच्चों की ड्रस, मिठाई की दुकान आदि में प्रोत्साहन दिलाये जाने के निर्देश दिये तथा उन्हें उत्पादों को मार्केटिंग सुविधा दिलाये जाने के भी निर्देश दिये। वहीं जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से कहा कि अपने-अपने उत्पादों की पैकिंग में कानपुर देहात का जो देहाती लोगो है उसे अवश्य लगाये जिससे कि प्रोडक्ट की पहचान हो सके।

 

वहीं जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं की समस्याओं को भी सुना तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश भी दिये। इस मौके पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, निदेशक बड़ौदा-आरसेटी गोपाल कृष्णा एवं समूह की महिलायें आदि उपस्थित रही।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

13 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.