G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) आलमचन्द्रपुर में जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत ‘‘हर घर पर तिरंगा‘‘ लगाये जाने के चलते चल रहे तिरंगा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर जायजा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित व मॉ संरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी व मुख्य विकस अधिकारी ने समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा निर्माण प्रशिक्षण में समूह की महिलाओं से वार्ता की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए जिले के तीन लाख मकानों, दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराया जाएगा। यह अभियान आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत चलेगा। उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को इस बार नए अंदाज में मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बार हर घर तिरंगा का साप्ताहिक कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत जिले के तीन लाख से अधिक मकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग व संप्रदाय के लोगों में राष्ट्रप्रेम जागृत करने के साथ ही देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले बलिदानियों की शहादत के प्रति सम्मान का भाव पैदा करना है। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि तिरंगा निर्माण को सम्मान पूर्वक करे तथा किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में तीन लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर, दुकान, कार्यालय, प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान आदि जगहों पर समय से झंडा पहुंचा दिया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं की आय को बढ़ाने हेतु गुलाब की खेती, डेयरी, सिलाई, बच्चों की ड्रस, मिठाई की दुकान आदि में प्रोत्साहन दिलाये जाने के निर्देश दिये तथा उन्हें उत्पादों को मार्केटिंग सुविधा दिलाये जाने के भी निर्देश दिये। वहीं जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से कहा कि अपने-अपने उत्पादों की पैकिंग में कानपुर देहात का जो देहाती लोगो है उसे अवश्य लगाये जिससे कि प्रोडक्ट की पहचान हो सके।
वहीं जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं की समस्याओं को भी सुना तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश भी दिये। इस मौके पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, निदेशक बड़ौदा-आरसेटी गोपाल कृष्णा एवं समूह की महिलायें आदि उपस्थित रही।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.