G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या ने नरिहा अस्थाई गौशाला एवं किसरवल वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के नरिहा ग्राम में संचालित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 42 गौवंश मौके पर पाये गये, गौवंशों हेतु हरा चारा, भूसा, चोकर, पानी इत्यादि मौके पर पाया गया। उन्होंने कहा कि गौवंशों का पशु चिक्त्सिधिकारी प्रतिदिन स्वास्थ्य चेक अवश्य कराये,

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के नरिहा ग्राम में संचालित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 42 गौवंश मौके पर पाये गये, गौवंशों हेतु हरा चारा, भूसा, चोकर, पानी इत्यादि मौके पर पाया गया। उन्होंने कहा कि गौवंशों का पशु चिक्त्सिधिकारी प्रतिदिन स्वास्थ्य चेक अवश्य कराये.

ये भी  पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने प्राथमिक विद्यालय नरिहा के प्रधानाध्यापक को दी कड़ी चेतावनी

वहीं उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों से वार्ता की जिसमें बताया गया कि गौशाला एवं गांव में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या हो जाती है जिससे काफी दिक्कत होती है, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, सचिव आदि को निर्देश दिये कि गांव के सभी नालों की साफ सफाई समय से करा दे जिससे गांव में पानी का जलभराव न हो सके, वहीं गौशाला हेतु सड़क खराब पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क को दुरस्त कराये जाने के भी निर्देश दिये। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने रनियां के किसरवल में संचालित वृहद गौ सरंक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कुल 188 गौवंश पाये गये, गौशाला में उपलब्ध भूमि पर हरा चारा उगाये जाने के मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियें को निर्देश दिये, गौशाला में वृहद रूप से वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि गौवंशों को हरा चारा, भूसा, चोकर, पानी समय से दिया जाये तथा गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी प्रतिदिन किया जाये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित गौवंशों को भी गौशालाओं में रखा जाये तथा गौशाला में सम्पूर्ण व्यवस्था पूर्ण करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी अकबरपुर धनप्रसाद, एसडीएम अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

19 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

46 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.