G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

25 जून 1975 का आपात काल देश के लिए काला कानून साबित हुआ : मानवेंद्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात आपातकाल काला दिवस के रूप में भाजपा पार्टी कार्यालय माती अकबरपुर में मनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात आपातकाल काला दिवस के रूप में भाजपा पार्टी कार्यालय माती अकबरपुर में मनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा जब सम्पूर्ण देश या किसी राज्य पर अकाल, बाहरी देशों के आक्रमण या आंतरिक प्रशासनिक अव्यवस्थता आदि की स्थिति आती है तो उस समय उस क्षेत्र की सभी राजनैतिक और प्रशासनिक शक्तियां राष्ट्रपति के हाथों में चली जाती हैं।

तब आपातकाल लगाया जाता है लेकिन 25 जून 1975 को कांग्रेस ने बिना कारण आपातकाल लगाया आपातकाल लगते ही देश से लोकतंत्र की मर्यादाएं रौंद दी गईं और मौलिक अधिकार छीन लिए गए। जिन नागरिकों ने सरकार का विरोध किया, उन्हें बिना दलील व अपील के जेल में डाला गया। इस सबका आधार बना इलाहाबाद उच्च न्यायालय का एक मुकदमा, जो ‘राज नारायण बनाम उत्तर प्रदेश’ के नाम से जाना गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा ने इस मामले में एक निर्णय दिया, जिससे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इतनी भयभीत हुईं कि देश पर कब्जा करने का प्रपंच रच डाला निरपराध लोगों को जेल में डाला भारतीय संविधान को छिन्न भिन्न करने का दुस्साहस किया और कोर्ट ने इस आपातकाल की घोषणा को अनुचित कृत्य का दर्जा दिया।

संजय गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में लोगों को पकड़ कर जबरन नसबंदी कराई गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक सदस्यों को चुन-चुन कर जेल में डाला गया एवं उन पर अत्याचार किया गया जिससे पूरी जनता मे रोष व्याप्त हो गया और जनता ने कांग्रेसी कुर्सी छीन ली प्रदेश उपाध्यक्ष ने लोकतंत्र सेनानी का अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मान किया लोकतंत्र सेनानी में बंसलाल कटियार संतोष धीरज बागीश मिश्रा मूलचंद सचान चंद्र किशोर सचान राजकुमार चतुर्वेदी भगवानदीन हरिशंकर महेश सिंह भदोरिया लोकतंत्र सेनानी का पुष्पमाला पहनाकर मानवेंद्र सिंह अविनाश सिंह चौहान द्वारा सम्मान किया गया जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा देशभर में हुए अत्याचार की कहानी शाह कमीशन की रिपोर्ट बयान करती है, लेकिन कांग्रेस की विचारधारा अपने उस कुकृत्य पर चुप है और देश में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, जिससे उनका दुष्कार्य जनता भूल जाए। हम सबने अंग्रेजों के शासनकाल के रोलेट एक्ट, जिसे काला कानून भी कहा जाता है, के बारे में सुना था, मगर आपातकाल का कालखंड निश्चित रूप से उससे भी भयावह था।

इस दौरान जिला प्रभारी अशोक राजपूत विधायक पूनम संखवार निर्मला संखवार राहुल अग्निहोत्री श्याम सिंह सिसोदिया मदन पांडे चंद्र कुमार शुक्ला बबलू कटियार सौरभ मिश्रा स्वतंत्र पासवान अंशु त्रिपाठी मलखान सिंह चौहान मनोज शुक्ला रागिनी भदोरिया रेणुका सचान विकास मिश्रा बाल जी शुक्ल राकेश तिवारी आदि रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

57 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.