G-4NBN9P2G16
कानपुर,अमन यात्रा : रविवार को आरोग्यधाम परिसर बिठूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रकल्प कुटुंब प्रबोधन की बैठक का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ संघ प्रचारक आदरणीय अशोक उपाध्याय जी (क्षेत्र संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश), भवानी भीख जी प्रांत सह कार्यवाह, डॉ अनिल मिश्रा (प्रांत संयोजक कुटुंब प्रबोधन एवं प्रधानाचार्य डी.बी. एस कॉलेज कानपुर), डॉक्टर विवेक सचान (विभाग संयोजक कुटुंब प्रबोधन एवं प्रोफेसर सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर) मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- प्रोजेक्ट नई किरण के अन्तर्गत नौ जोड़े साथ रहने को हुए तैयार
अशोक उपाध्याय जी ने बताया की संघ का मुख्य कार्य परिवारों को एक करके रखना है और हमारी भारतीय संस्कृति को संजो कर रखना है और अच्छे आदर्शों पर चलना है जिससे हमारे देश का विकास हो सके और हम विश्व गुरु बन सके. हमें व्यक्तिवादी सोच की जगह राष्ट्रवाद की ओर सोचना होगा तभी देश का भविष्य बेहतर हो सकेगा।भवानी भीख जी ने उदाहरण से समझाया की जैसे पत्थर को तराश कर मूर्तिकार मूर्ति का निर्माण करता है ठीक उसी प्रकार हमारा संघ परिवारों को जोड़कर उनके अंदर की छुपी प्रतिभा को निकाल कर एक बेहतर नागरिक बनाने का कार्य लगातार कर रहा है।
ये भी पढ़े- चैस ओलिंपियाड टार्च रिले का भव्य आयोजन, महाना बोले गौरवपूर्ण क्षण
डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि देश निर्माण में मातृशक्ति का अहम जिम्मेदारी है क्योंकि बालक की पहली शिक्षा मां से ही होती है हमें उसे बचपन से ही सही और राष्ट्रवादी संस्कार के साथ जोड़ना होगा तब जाकर हम एक अच्छे भविष्य की कल्पना कर सकते हैं। डॉ विवेक सिंह सचान जी ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी अतिथिगण और श्रोताओं को धन्यवाद दिया और आशा की कि आने वाले समय में कुटुम्ब प्रबोधन प्रकल्प लोगों अच्छे संस्कार लाने का प्रयास करेगा और समाज को व्यक्तिवाद से राष्ट्रवाद तक ले जाएगा। संगोष्ठी के उपरांत सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं लगभग 250 परिवारों ने सपरिवार एक साथ भोजन किया इस अवसर पर लव कुश आश्रम के छात्रों ने भजन गायन भी किया कार्यक्रम का संचालन विनोद दीक्षित जी ने किया इस अवसर पर गणेश शंकर जी डॉ इंदु मिश्रा रत्नाकर मिश्रा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.