G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पुखरायां : चार किलो प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ संग तीन को पुलिस ने दबोचा, जिसकी कीमत 80 लाख

थाना भोगनीपुर पुलिस व SOG टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 4 कि0ग्रा0 प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ (अन्तराष्ट्रीय मूल्य लगभग 80 लाख रुपये) व एक अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।

कानपुर देहात ,अमन यात्रा  :  थाना भोगनीपुर पुलिस व SOG टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 4 कि0ग्रा0 प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ (अन्तराष्ट्रीय मूल्य लगभग 80 लाख रुपये) व एक अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक सुनीति कानपुर देहात के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के कुशल नेत्रत्व में अपराधो में अकुंश लगाने जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना भोगनीपुर के अंतर्गत रात्रि चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण व एसओजी प्रभारी एंव उनके हमराही कर्मचारीगणों द्वारा अभियुक्त राम बालक शाह पुत्र परमेश्वर शाह निवासी नौका टोला थाना रखसौल जिला चम्पारण बिहार से 02 किलो ग्राम नाजायज प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ व अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पन्नाजाखा थाना कोतवाली अकबरपुर कानपुर देहात से 01 किलोग्राम नाजायज प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ व अभियुक्त प्यारेलाल कोरी पुत्र स्व0 प्रभू निवासी सूतन पूरवा थाना रुरा कानपुर देहात से 01 किलोग्राम नाजायज प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ (तीनो अभियुक्तो  से कुल 4 किलोग्राम प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ) व एक अदद मोटरसाइकिल डिसकवर बरामद किया गया है.

जिसके संबंध में थाना हाजा में क्रमशः राम बालक शाह पुत्र परमेश्वर शाह  निवासी नौका टोला थाना रखसौल जिला चम्पारण बिहार के विरूद्ध मु0अ0सं0 257/2022 धारा 18/20 NDPS ACT  व अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पन्नाजाखा थाना कोतवाली अकबरपुर कानपुर देहात के विरूद्ध मु0अ0सं0 258/2022 धारा 18/20 NDPS ACT  व अभियुक्त  प्यारेलाल कोरी पुत्र स्व0 प्रभू निवासी सूतन पूरवा थाना रुरा कानपुर देहात के विरूद्ध मु0अ0सं0 259/2022 धारा 18/20 NDPS ACT के अभियोग पंजीकृत किये गये है ।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण- 

  1. राम बालक शाह पुत्र परमेश्वर शाह निवासी नौका टोला थाना रखसौल जिला चम्पारण बिहार

2.राजकुमार यादव पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पन्नाजाखा थाना कोतवाली अकबरपुर कानपुर देहात

3.प्यारेलाल कोरी पुत्र स्व0 प्रभू निवासी सूतन पूरवा थाना रुरा कानपुर देहात।

बरामदगी-

तीनो उपरोक्त अभियुक्तो से कुल प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ 04  किलोग्राम (अन्तराष्ट्रीय मूल्य लगभग 80 लाख रुपये) व एक अदद मोटरसाइकिल डिस्कवर न0  UP 78 EC 8583

 अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-

1.राम बालक शाह पुत्र परमेश्वर शाह  निवासी नौका टोला थाना रखसौल जिला चम्पारण बिहार मु0अ0सं0 257/2022 धारा 18/20 NDPS ACT

2.राजकुमार यादव पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पन्नाजाखा थाना कोतवाली अकबरपुर कानपुर देहात  मु0अ0सं0 258/2022 धारा 18/20 NDPS ACT थाना भोगनीपुर का0दे0

मु0अ0स0 323/1998  धारा 459/395/397 भा0द0वि0 थाना अकबरपुर का0दे0

3.प्यारेलाल कोरी पुत्र स्व0 प्रभू निवासी सूतन पूरवा थाना रुरा कानपुर देहात, मु0अ0सं0 259/2022 धारा 18/20 NDPS ACT, मु0अ0स0 319/2009 धारा 18/20 NDPS ACT, मु0अ0स0 116/2010 धारा 60 EX .  ACT

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

51 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.