कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात महोत्सव-2023 का शेड्यूल जारी, पढ़े डिटेल  

"कानपुर देहात महोत्सव 2023" को ऐतिहासिक बनाने की पटकथा लिखी जा चुकी है। पहली बार वर्ष 2003-04 में तत्कालीन जिलाधिकारी सुधीर गर्ग ने अकबरपुर महोत्सव की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में किसी ने रूचि नहीं ली और महोत्सव का आयोजन कोसो दूर हो गया। सूबे की सरकार जब लखनऊ में आयोजित होने वाले 'कानपुर देहात महोत्सव का उद्घाटन सीएम से कराने की कवायद इन्वेस्टर्स समिट करने जा रही है तो कानपुर देहात प्रशासन को भी कुछ नया करने की सूझी।

Story Highlights
  • सजेगी बॉलीवुड महफ़िल, देखने को मिलेगा सीडीओ सौम्या का कत्थक नृत्य  

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। “कानपुर देहात महोत्सव 2023” को ऐतिहासिक बनाने की पटकथा लिखी जा चुकी है। पहली बार वर्ष 2003-04 में तत्कालीन जिलाधिकारी सुधीर गर्ग ने अकबरपुर महोत्सव की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में किसी ने रूचि नहीं ली और महोत्सव का आयोजन कोसो दूर हो गया। सूबे की सरकार जब लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘कानपुर देहात महोत्सव का उद्घाटन सीएम से कराने की कवायद इन्वेस्टर्स समिट करने जा रही है तो कानपुर देहात प्रशासन को भी कुछ नया करने की सूझी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री से कराने के लिए जिला प्रशासन कवायद में जुट गया है। जिलाधिकारी नेहा जैन ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। आमंत्रित करने वाले कार्ड छपकर आ चुके है।

सूत्रों हवाले से जानकारी मिली कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन सहित नामी गिरामी शख्सियतों की शिरकत कराने के लिए सम्पर्क साधा गया है। वहीं 6 फरवरी को शुभारंभ के साथ शाम 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक नृत्य प्रस्तुति किया जायेगा। 7 फरवरी को पूर्वाहन 11 से 5 बजे तक किसान सम्मान समारोह व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वही अवधी संध्या के नाम से शाम 6 से 9 बजे तक लोक नृत्य गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा लोकगीत व कथक नृत्य सीडीओ सौम्या पांडेय द्वारा प्रस्तुति किया जायेगा। रामलीला संध्या के नाम से 8 फरवरी को अयोग्य मेला व रामलीला का मंचन किया जायेगा। कवि सम्मेलन 9 फरवरी को वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान व कुमार विश्वास द्वारा कवि सम्मेलन प्रस्तुति किया जायेगा। वही कॉमेडी संध्या के नाम से 11 फरवरी को सुनील पाल व अन्नू अवस्थी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति होगा। 1

2 फरवरी को बॉलीवुड / समापन संध्या में शिरकत करने के लिए पार्श्व गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम निधारित हो चुका है। महानायक अमिताभ बच्चन व रितिक रोशन को लाने की कवायद चल रही है। विशेष बात यह है कि प्रत्येक दिन लेजर शो के लिए शाम 7 से 7.30 का समय निर्धारित किया गया है। सीडीओ सौम्या पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व जेपी गुप्ता को जिलाधिकारी ने विशेष जिम्मेदारी सौपी है।

https://fb.watch/iawaAooYgh/

अब तक 21 करोड़ के एमओयू हो चुके है

करीब 24 करोड़ की आबादी वाले जिले में विकास को गति देने के लिए अब तक 21 करोड़ के एमओयू हो चुके है। और भी एमओयू साइन होने है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि 4 से 5 करोड़ के एमओयू और साइन होंगे। जिले की 4 विधानसभाओं में एक कैबिनेट मंत्री व 2 राज्यमंत्री भी है। खास बात यह है कि कैबिनेट मंत्री के पास एमएसएमई मंत्रालय है। जिससे और भी उम्मीद की किरण दिख रही है कि जिले में और भी ज्यादा एमओयू साइन होगे।

                              कानपुर देहात महोत्सव का शेड्यूल


1-उद्घाटन समारोह – 06.02.2023 (सोमवार)

पूर्वाहन 11:00 से 05:00 इन्वेस्टर समिट एवं कानपुर देहात महोत्सव का उद्घाटन

दि प्रिंस डॉन्स ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति

सायं 06:00 से 09:00 श्रीमती रानी खानम द्वारा कथक नृत्य


2-अवधी संध्या – 07.02.2023 (मंगलवार)

पूर्वाहन 11:00 से 05:00 अन्नपूर्णा महोत्सव, किसान सम्मान समारोह, जल संरक्षण एवं

सायं 06:00 से 09:00 सुश्री सौम्या पाण्डेय, आई.ए.एस.

संवर्धन कार्यक्रम (मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात) द्वारा कथक नृत्य पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा लोकगीत प्रस्तुती


3- रामलीला संध्या – 08.02 2023 (बुधवार)

पूर्वाहन 11:00 से 05:00 सायं 06:00 से 09:00

आरोग्यम् मेला रामलीला मंचन


4-कवि सम्मेलन – 09.02.2023 (गुरुवार)

पूर्वाहन 11:00 से 05:00 विवाह पंजीकरण एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह सायं 06:00 से 09:00 डॉ. कुमार विश्वास द्वारा काव्य मंचन


5-नृत्य / गीत संध्या – 10.02.2023 (शुक्रवार)

पूर्वाहन 11:00 से 05:00 प्रधान महासम्मेलन / प्रा०वि० एवं रा०वि० कार्या पर परिचर्चा सायं 06:00 से 09:00 बृज की होली फूलों की होली एवं मयुर नृत्य श्रीमती वन्दना मिश्रा द्वारा लोकगीत प्रस्तुती


6-कॉमेडी संध्या – 11.02.2023 (शनिवार)

पूर्वाहन 11:00 से 05:00 महिला शक्ति सम्मेलन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सायं 06:00 से 09:00 सुनील पाल एवं अन्नू अवस्थी द्वारा प्रस्तुत


7-बॉलीवुड / समापन संध्या – 12.02.2023 (रविवार)

पूर्वाहन 11:00 से 05:00 निपुण युवा महोत्सव, साहित्यिक परिचर्चा, शिक्षक सम्मान एवं

परिचर्चा, मीडिया एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन

सायं 06:00 से 09:00 पद्मश्री कैलाश खेर (पार्श्व गायक) द्वारा प्रस्तुती


स्पेशल – लेजर शो प्रत्येक दिन, सायं 07:00 से 07:30 बजे तक

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button