27 जुलाई को बीआरसी अकबरपुर में होगा गुरु वंदन कार्यक्रम       

गुरु परंपरा के पुनर्स्थापना हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रत्येक शैक्षिक सत्र में जुलाई माह में गुरु वंदन कार्यक्रम मनाता है। जिस संदर्भ में विकासखंड अकबरपुर की कार्यकारिणी ने बीआरसी अकबरपुर में 27 जुलाई को यह कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया है

अमन यात्रा, कानपुर देहात। गुरु परंपरा के पुनर्स्थापना हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रत्येक शैक्षिक सत्र में जुलाई माह में गुरु वंदन कार्यक्रम मनाता है। जिस संदर्भ में विकासखंड अकबरपुर की कार्यकारिणी ने बीआरसी अकबरपुर में 27 जुलाई को यह कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया है कार्यक्रम के संबंध में आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता के नेतृत्व में ब्लाक कार्यकारिणी ने मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से मिलकर उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्य कोषाधिकारी ने संगठन के इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की एवं आने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर अजब सिंह को आमंत्रण पत्र सौंपा गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा की पुनर्स्थापना के लिए संगठन की एक पहल प्रशंसनीय है। इसी प्रकार ब्लॉक के अन्य परिषदीय विद्यालयों में भी कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार किया गया। यहां ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह संगठन मंत्री पुनीता पालीवाल कार्यकारी अध्यक्ष सुलेखा महामंत्री विनय पांडे संयुक्त मंत्री वीरेंद्र आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्लॉक संगठन मंत्री पुनीता पालीवाल ने विकासखंड के समस्त शिक्षकों को 27 जुलाई को बीआरसी अकबरपुर में आने का आवाहन किया साथ ही अवगत कराया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी सम्मिलित होंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

11 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

13 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

13 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

13 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

13 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

14 hours ago

This website uses cookies.