G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

हर घर तिरंगा‘‘ अभियान तिरंगे के साथ न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी है दर्शाता : जिलाधिकारी

राष्ट्र की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए और देशवासियों के अन्दर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण कायम करने हेतु सरकार ने ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान का शुभारंभ प्रदेश के सभी जनपदों में किया है, इस कार्यक्रम से न केवल हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का भान होगा अपितु देश के प्रति मर-मिटने की एक बुलंद चाहत भी जागृत होगी, सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस अभियान की शुरूआत की है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  राष्ट्र की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए और देशवासियों के अन्दर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण कायम करने हेतु सरकार ने ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान का शुभारंभ प्रदेश के सभी जनपदों में किया है, इस कार्यक्रम से न केवल हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का भान होगा अपितु देश के प्रति मर-मिटने की एक बुलंद चाहत भी जागृत होगी, सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस अभियान की शुरूआत की है।

ये भी पढ़े- रोजगार मेले एवं करियर कांउसलिंग कार्यशाला का आयोजन कल 

इस अभियान के बारे में केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविन्द मोहन ने बताया कि यह अभियान अपने तिरंगे के आन, बान व शान को समर्पित होगा, यह हर एक देशवासी को देश के निर्माण में उसके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता व जज्बे को दिखाने का एक मौका होगा, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि का सहयोग लिया जायेगा।

ये भी पढ़े-  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 15984 लाभार्थी हुए लाभान्वित  

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी करीब 4 करोड़ तिरंगे हर घर पर 11 से 17 अगस्त के बीच में फहराए जाएगे। सरकार की योजना है कि इस अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए वो अपने तमाम कार्यालयों, संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों के साथ सेना के जवानों, स्वयं सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतीराज संस्थाओं और कार्पोरेट और निजी संस्थाओं से मदद लेगी। इसका उद्देश्य भारतीयों को राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रेरित करना है, लोगों में देश भक्ति को जागृत करना और तिरंगे के प्रति जागरूकता लाना है। 75वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान तिरंगे के साथ न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। कानपुर देहात जनपद में भी जिलाधिकारी नेहा जैन और मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के नेतृत्व में इस अभियान को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं ताकि जनपद कानपुर देहात का कोई ऐसा घर न बचे जहां तिरंगा फहराता न मिले।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

11 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.