कानपुर देहात

4 वर्षों की विकास धारा में पिछल गई पूर्व की सरकारे : विधायक विनोद

पुखरायां कस्बे की नगर पालिका परिषद के बैंक्वेट हॉल में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद कटियार भी उपस्थिति हुए और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री तथा नगर पालिका अध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार भी कार्यक्रम उपस्थित रहे.

Story Highlights
  • स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए समूह के स्टाल में जाकर उनसे विधायक विनोद कटियार ने उनसे जुड़े रोजगार की जानकारी ली

पुखरायां,सरफराज अहमद। शनिवार को पुखरायां नगर पालिका के बैंक्विट हॉल में उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष सफल बीतने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भोगनीपुर के विधायक विनोद कटियार के द्वारा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई वहीं 2 घंटे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का एलसीडी के माध्यम से वहां मौजूद लोगों को संबोधन भी सुनाया गया तथा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास विधायक विनोद कटियार के द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में बटन दबाकर किया गया विकास कार्यों की पत्रिका का विमोचन भी किया गया.

स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए समूह के स्टाल में जाकर उनसे विधायक विनोद कटियार ने उनसे जुड़े रोजगार की जानकारी ली मंच का संचालन अनूप सचान के द्वारा किया। पुखरायां कस्बे की नगर पालिका परिषद के बैंक्वेट हॉल में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद कटियार भी उपस्थिति हुए और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री तथा नगर पालिका अध्यक्ष  सत्य प्रकाश संखवार भी कार्यक्रम उपस्थित रहे जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा विकास कार्यों के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी गई।वहीं एलसीडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के 2 घंटे के संबोधन को भी वहां मौजूद लोगों को सुनाया गया।

जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार के द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास बटन दबाकर किया गया और उन्होंने स्वयं सहायता समूह के लगे स्टालों में जाकर उनके सदस्यों से जानकारी ली इसके बाद विधायक विनोद कटियार ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इन 4 वर्षों में वह कर दिखाया जो अभी तक 70 वर्षों से किसी भी सरकारों ने नहीं किया प्रदेश सरकार के द्वारा 36 हजार करोड़ से 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2.42 करोड़ किसानों के खातों में 27,134 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए एमएसपी में वृद्धि की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 40 लाख से अधिक आवासों का निर्माण स्वीकृत हुआ आदि योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई।

वहींं भोगनीपुर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में भी बताया उनके प्रयास से पुखरायां में मिनी स्टेडियम बनने जा रहा है भोगी सागर तालाब का भी सुंदरीकरण किया जाएगा क्षेत्र में खुदी हुई कई सड़कों के तथा अन्य कार्यों के निर्माण की स्वीकृति हुई है।मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है और जिले के बड़े अधिकारी उनको आशीर्वाद देने के लिए आते हैं के बारे में भी विस्तार से बताया इसके बाद कराए गए कार्यों की पत्रिका का विमोचन किया गया.

जिन लोगों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त उपलब्ध कराई जा चुकी है लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। इस मौके पर तहसीलदार भोगनीपुर  राम शंकर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील, मंडल अध्यक्ष प्रमोद, खंड विकास अधिकारी मलासा उषा देवी, एडीओ आईएसबी मलासा विमल सचान, फैंस क्लब के अध्यक्ष राजा पटेल, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष संजय कटियार, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबू सिंह यादव नगरपालिका के स्टाफजन आदि लोग भी मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button