G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बीएसए रिद्धी ने अनुपस्थित शिक्षिका का 1 दिन का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा

शिक्षा विभाग के लाख प्रयास के बाद भी स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। बुधवार को बीएसए एवम उनकी टीम झीझक ब्लॉक के अलग-अलग स्कूलों में पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो कई स्कूलों में व्यस्थाएं दुरुस्त मिली तो कई जगहों पर अव्यवस्थाओं की भरमार थी।

झींझक, अमन यात्रा:  शिक्षा विभाग के लाख प्रयास के बाद भी स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। बुधवार को बीएसए एवम उनकी टीम झीझक ब्लॉक के अलग-अलग स्कूलों में पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो कई स्कूलों में व्यस्थाएं दुरुस्त मिली तो कई जगहों पर अव्यवस्थाओं की भरमार थी। इस दौरान 1 सहायक अध्यापिका बिना सूचना के गायब भी मिलीं।

शिक्षा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे लगातार निरीक्षण के बाद भी शिक्षक अनुपस्थित मिले यह बड़ी बात है। वैसे देखा जाए तो शिक्षकों में निरीक्षण का खौफ छा गया है, नहीं तो अनगिनत शिक्षक अनुपस्थित मिलते थे। बता दें बीएसए व उनकी जांच टीम के ताबड़तोड़ निरीक्षणों से परिषदीय विद्यालयों में देर से पहुंचने वाले और अक्सर गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों की हालत खस्ता हो गई है। जो घर में बैठे-बैठे चैन की नींद लिया करते थे वे अब रातों में भी सकून से नहीं सो पा रहे हैं। सुबह 4 बजे ही जाग जाते हैं और स्कूल पहुंचने की तैयारी में जुट जाते हैं।

बुधवार को परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं समयबद्ध करने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में समस्त जिला समन्वयक एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विकासखंड झीझक में संचालित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 44 विद्यालयों का निरीक्षण हुआ। प्राथमिक विद्यालय भोलानगर में कार्यरत शिक्षिका अशोक कुमारी अनुपस्थित पाई गईं।

अनुपस्थित शिक्षिका का 1 दिन का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही जिन विद्यालयों में अन्य कमियां पाई गई हैं उनसे भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है और सुधार करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। कई स्कूलों में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। कई बच्चे हिंदी की पुस्तक भी सही से नहीं पढ़ सके, कुछ बच्चे अंग्रेजी के शब्दों का उच्चारण भी सही से नहीं कर सके। बीएसए ने शिक्षकों को बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के संचालन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण जारी रहेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

12 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

15 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

15 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.