G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

ऐतिहासिक शुक्ल तालाब बना आत्महत्या करने वालो के लिए चरागाह

जनपद मुख्यालय पर स्थित ऐतिहासिक शुक्ल तालाब आज आत्महत्या करने की करने वालों के लिए चरागाह साबित हो रहा है 1 महीने में दो घटनाएं यह साबित करने के लिए पर्याप्त है । इस संबंध में नगर के अनेक लोगों ने यह मांग की है कि प्रशासन इस पर ध्यान दें अन्यथा यह धरोहर कहीं आत्महत्या के लिए आसान साधन ना समझ में आने लगे।

कानपुर देहात,सुशील त्रिवेदी  : जनपद मुख्यालय पर स्थित ऐतिहासिक शुक्ल तालाब आज आत्महत्या करने की करने वालों के लिए चरागाह साबित हो रहा है 1 महीने में दो घटनाएं यह साबित करने के लिए पर्याप्त है । इस संबंध में नगर के अनेक लोगों ने यह मांग की है कि प्रशासन इस पर ध्यान दें अन्यथा यह धरोहर कहीं आत्महत्या के लिए आसान साधन ना समझ में आने लगे। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी विनोद त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन इस ओर जल्दी ही ध्यान दें और समुचित व्यवस्था करें वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक  राहुल तिवारी ने नगर पंचायत अकबरपुर के नामित सभासद गोपाल सैनी को सम्बोधित पत्र मे मांग की है कि इसकी सुरक्षा के प्रबंध किए जाए ताकि ऐतिहासिक महत्व की धरोहर पर  बदनुमा दाग न लगने पाये।उन्होने पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्लतालाब में एक महीने के अन्दर दो  दुर्घटनाएं हो चुकी है। भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। आत्महत्या या असावधानी इन दोनों कारणों से शुक्ल तालाब में डूब कर मरने की दुर्घटनाएं सकती हैं। शुक्ल तालाब अब मीटरों गहरा है, कुछ वर्ष पहले जब पानी निकालकर खुदाई हुई थी तब हम सब ने देखा था गहराई बहुत बढ़ चुकी है।

 

इसलिए आपसे और समाज के अन्य जिम्मेदार लोगों से निवेदन है कि शासन, प्रशासन, नगर पंचायत जिससे उपयुक्त हो उससे कह कर इससे सुरक्षा के समुचित उपाय किए जाएं। तालाब के चारों तरफ पानी गहरा है इस आशय के चेतावनी बोर्ड लगें। ये तो एक बात हुई है इसके अलावा और भी उपाय किए जाएं जिससे कोई आत्महत्या न कर सके। आवेश में आकर लोग आत्महत्या कर बैठते हैं ऐसे लोगों के लिए शुक्लतालाब आत्महत्या का एक सरल साधन बन जाएगा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं बढ़ने लगेगी। अभी गत दिनों तालाब परिसर में वृक्षारोपण और सुंदरीकरण के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल झब्बू भैया के द्वारा प्रयास किया गया था। उसी प्रकार इस मामले में भी आदरणीयजन कुछ करें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.