G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

आईआईटी गांधीनगर में प्रशिक्षण हेतु जनपद के दो शिक्षक चयनित

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भदेसा से सहायक अध्यापिका शशि प्रभा सचान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहारी मलासा विकासखंड से सहायक अध्यापक कपिल कुमार को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भदेसा से सहायक अध्यापिका शशि प्रभा सचान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहारी मलासा विकासखंड से सहायक अध्यापक कपिल कुमार को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है। मालूम हो कि प्रदेश के सरकारी जूनियर स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक गणित और विज्ञान को अब दिलचस्प तरीके से और खेल खेल में पढ़ाया जायेगा। प्रदेशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को अगले महीने गुजरात भेजकर मास्टर ट्रेनर्स तैयार कराये जायेंगे। इसके बाद ये मास्टर ट्रेनर्स सभी जिलों में विज्ञान एवं गणित शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। गणित के लिए राज्य सरकार ने खान एकेडमी से करार किया है। इसकी शुरुआत प्रदेश के 12 हजार जूनियर स्कूलों से होगी। वहीं विज्ञान के लिए आईआईटी गांधीनगर गुजरात से करार किया गया है।

ये भी पढ़े-छात्रवृत्ति योजना में अधिक से अधिक संख्या में पात्र छात्रों के ऑनलाइन कराएं आवेदन : सीडीओ  

प्रदेश के विज्ञान के दक्ष शिक्षक मास्टर ट्रेनर बनने के लिए गांधीनगर जाएंगे और वहां से विज्ञान को दिलचस्प तरीके से पढ़ाने के तरीके सीख कर आएंगे। वहीं प्रशिक्षण के बाद क्यूरोसिटी बॉक्स भी स्कूलों को दिया जाएगा जिससे बच्चे खेल-खेल में विज्ञान सीख सकेंगे। गांधीनगर जाने के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू होनी है। हर जिले से 2-2 विज्ञान के उत्कृष्ट शिक्षकों के नाम मांगे गए हैं। इसके साथ ही इन शिक्षकों को विज्ञान को दिलचस्प तरीके से कैसे पढ़ाएं विषय पर 3 मिनट का वीडियो भी बनाकर देना होगा। वहीं गणित को मजबूत करने के लिए खान एकेडमी के साथ करार किया गया है। अभी यह कार्यक्रम उन्हीं 12 हजार स्कूलों में चलेगा जहां पर पहले से कंप्यूटर उपलब्ध है क्योंकि खान एकेडमी नियमित तौर पर वर्कशीट करवाता है और इसे ऑनलाइन ही करवाया जाता है। इसमें डिजिटल तौर पर गणित सिखाया जाता है और जितने भी बच्चे इसमें पंजीकृत होंगे उनकी रिपोर्ट भी देखी जा सकेगी। एक सवाल न आने पर इसका बार-बार अभ्यास किया जा सकेगा। इससे पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी ये कार्यक्रम चलाए जा चुके हैं।

जनपद के दो शिक्षक चयनित

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भदेसा से सहायक अध्यापिका शशि प्रभा सचान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहारी मलासा विकासखंड से सहायक अध्यापक कपिल कुमार को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

13 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

47 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

1 hour ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

2 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.