G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

अकबरपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा एचीव कोचिंग संस्थान अकबरपुर में छात्राओं को जागरुक किया गया।

अकबरपुर,सुशील त्रिवेदी  :  बुधवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा एचीव कोचिंग संस्थान अकबरपुर में छात्राओं को जागरुक किया गया। बताते चलें कि गत बुधवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात सुनीति  के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम जी चौरसिया के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर तनु उपाध्याय (नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) के कुशल नेतृत्व में थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा एचीव कोचिंग में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत काचिंग की छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक करते हये सोशल मीडिया व साइबर के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

ये भी पढ़े-  इच्छुक व्यक्ति राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु करे आवेदन

छात्राओं को जागरुक करते हुये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, एम्बुलेंस आपातकालीन 108, स्वस्थ्य सेवा 102, फायर बिग्रेड 101, साईबर हेल्प लाइन 155260 आदि की जानकारी दी गई। जागरुकता के क्रम में छात्राओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे फेसबुक/व्हाट्सएप/ट्वीटर/ इन्सटाग्राम आदि को किस तरह से इस्तेमाल किया जाये किस तरह से प्राइवेसी सेटिंग की जाये के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये छात्राओं को जागरुक किया गया।

इसी क्रम में सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से भी छात्राओं को अवगत कराते हुये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का अपने हित में प्रयोग करने व इनके मिसयूज से बचने के विभिन्न उपाय बतलाये गये व उक्त के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। छात्राओं को जागरुक करते हुये यह भी बतलाया गया कि सोशल मीडिया का उतना ही प्रयोग करें जितना उचित है इसके ज्यादा प्रयोग करने से इसकी आदत बन सकती है इसलिये इसका प्रयोग सोंच समझकर व अपने हित में करें। उक्त जागरुकता के साथ ही साथ साइबर फ्राड के सम्बन्ध में भी जागरुक किया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.