जनपद की बेटी प्रज्ञा सचान का पीसीएस में हुआ चयन, परिजनों में हर्ष
कानपुर देहात की रहने वाली बेटी प्रज्ञा सचान ने बिहार सिविल सेवा से पीसीएस की परीक्षा पास की है उनको बिहार में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। बिहार पीसीएस में चयन होने पर परिवार के लोगो ने प्रज्ञा को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

पुखरायां, अमन यात्रा : कानपुर देहात की रहने वाली बेटी प्रज्ञा सचान ने बिहार सिविल सेवा से पीसीएस की परीक्षा पास की है उनको बिहार में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। बिहार पीसीएस में चयन होने पर परिवार के लोगो ने प्रज्ञा को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रज्ञा सचान ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ अपने बाबा , माता पिता को दिया। प्रज्ञा सचान मूलरूप से कानपुर देहात की भोगनीपुर तहसील के हांसेमऊ गांव की रहने वाली है पिता ज्ञानेंद्र सचान जनपद उन्नाव के पुर्वा में ग्राम्य विकास विभाग में तैनात है माँ गृहणी है वर्तमान में प्रज्ञा सचान उन्नाव में अपने माता पिता के साथ रह रही है। प्रज्ञा सचान की शुरुआती शिक्षा कानपुर नगर के KSB कालेज में हुई यहाँ से उन्होंने 8वी तक शिक्षा ग्रहण की। इस दौरान उनकी पढ़ाई की स्थित ठीक नही रही। इसके बाद प्रज्ञा सचान ने कानपुर के सरदार पटेल इंटर कालेज से 12 वी की परीक्षा पास कर लखनऊ से बी.टेक किया । बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रज्ञा सचान ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर की।
ये भी पढ़े- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आरपीएस स्कूल के बच्चो ने निकाली जागरूकता रैली
प्रज्ञा सचान को शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का मन था क्योंकि वो सिविल सेवा में रहकर जनता की सेवा करना चाहती थी। प्रज्ञा सचान का पहले भी युवा कल्याण अधिकारी के पद चयन पर हो चुका है। प्रज्ञा सचान ने 2018 , 2019 और 2021 में यूपी से पीसीएस का साक्षात्कार दिया है लेकिन पीसीएस का रिजल्ट अभी नही आया है जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रही है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद पीसीएस का रिजल्ट आने की संभावना को लेकर वो उम्मीद लगाये है। वही प्रज्ञा सचान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बाबा जी का आशीर्वाद और माता पिता की प्रेरणा और उनके द्वारा किये गए त्याग को दे रही है । प्रज्ञा सचान का मानना है कि उनका ये संघर्ष यही नही रुकेगा बल्कि आईएएस बनने के लिये आगे की पढ़ाई जारी रहेगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.