G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : हॅाकी के महान खिलाड़ी स्व० मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी इस हेतु संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस को स्कूलों में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके साथ ही खेल के इच्छुक शिक्षकों व खेल अनुदेशकों को भी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। खेल प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर क्रीडा पार्क में भी करवाई जायेगी जिससे खेल के प्रति लगाव रखने वाले शिक्षकों को अपने खेल संबंधी उत्कृष्टता व कौशल को परखने का अवसर मिल सकेगा।
ये भी पढ़े- सोलर पैनल से जगमग होंगे सरकारी स्कूल
सभी खेल शिक्षकों व खेल के इच्छुक शिक्षकों को यथासंभव खेल विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस को बेहद स्तर पर मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।बताते चलें मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उन्हें हॉकी के सबसे महान खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाता है। उनको हॉकी का जादूगर कहने के पीछे का कारण उनका मैदान पर प्रदर्शन है। उन्होंने साल 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।
ये भी पढ़े- जनपद की बेटी प्रज्ञा सचान का पीसीएस में हुआ चयन, परिजनों में हर्ष
इस खिलाड़ी के कामयाबी का किस्सा यहीं नहीं खत्म होता, ध्यानचंद ने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किए। भारत सरकार ने ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसलिए उनके जन्मदिन यानी 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के राष्ट्रपति, राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे अवार्ड नामित लोगों को देते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय का कहना है आदेशानुसार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.