G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी जिले के अधिकतर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता कमजोर

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में गुणवत्तापरक निरीक्षण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों में गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु गठित टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किए जा रहे हैं। शिक्षा अधिकारी स्कूलों में अपने टारगेट के अनुसार निरीक्षण नहीं कर रहे हैं।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :   बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में गुणवत्तापरक निरीक्षण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों में गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु गठित टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किए जा रहे हैं। शिक्षा अधिकारी स्कूलों में अपने टारगेट के अनुसार निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी जिले के अधिकतर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है। शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारियों को निरीक्षण के लिए टारगेट दिए गए हैं वहीं इन टारगेट के अनुसार निरीक्षण नहीं हो रहे हैं।अधिकारी टारगेट से आधे निरीक्षण भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में स्कूलों में गुणवत्ता सुधार सहित अन्य बातें कागजी साबित हो रही हैं। निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई उपलब्ध कराई जानी थी।

ये भी पढ़े –   कोटेदार द्वारा खाद्यान्न न दिए जाने व ग्राम प्रधान द्वारा कन्वर्जन कास्ट की चेक पर साइन न किए जाने के कारण सरकारी स्कूल में नहीं बन रहा मिड डे मील

इसी के अनुसार सभी अधिकारियों को निरीक्षण के टारगेट दिए गए थे। इसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी, एसआरजी, डाइट मेंटर को 5-5 स्कूलों के निरीक्षण के टारगेट दिए गए थे लेकिन 7 अगस्त को जारी निरीक्षण रिपोर्ट में यह लक्ष्य काफी कम पाया गया प्रदेश भर में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण में 4125 का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष मात्र 840 निरीक्षण किए गए। इसके साथ ही विकासखंड स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण को 17036 स्कूलों का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष मात्र 3335 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इसी तरह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी एसआरजी, डाइट मेंटर द्वारा विगत माह के सापेक्ष बहुत ही कम विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसे देखते हुए महानिदेशक विजय किरन आनंद ने समस्त जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यालयों के सतत पर्यवेक्षण प्रभावी अनुश्रवण एवम स्थलीय निरीक्षण कराए जाने को कहा है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

7 hours ago

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More

8 hours ago

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की, असंतुष्ट फीडबैक पर जताई कड़ी नाराजगी

जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More

8 hours ago

विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प बैठक में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.