G-4NBN9P2G16
पुखरायां, अमन यात्रा : मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्र सं0 894/चार-2022 दिनांक 01.06.2022 तद्विषयक प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्र सं0 2336/नौ-5-2022- 65सा/2020 नगर विकास अनुभाग-5 लखनऊ दिनांक 23 जून 2022 के द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश भर में गरिमामयी रूप से मनाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक घरों एवं प्रतिष्ठानों में दिनांक 11 से 17 अगस्त के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। उक्त के क्रम में आज दिनांक 12.08.2022 को ‘‘रक्षा सूत्र’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत देश की सेवा में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सेवानिवृत्त हुए फौजी भाईयों राकेश बाबू यादव, रामबिहारी यादव, लोकनाथ यादव, रामसजीवन पाल, जयप्रकाश, रामप्रकाश यादव, अनूप सिंह, गोविन्द सिंह को नगर पालिका परिषद पुखरायां अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार व अधिशासी अधिकारी अजय कुमार व सभासद रवि मिश्रा, संजय सचान, गौरव यादव, प्रमोद सिंह, प्रबल द्विवेदी आदि लोगों ने रक्षा सूत्र बांध कर शुभकामनायें दीं।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार ने कहा कि यह सभी फौजी अपने घर-परिवार को छोड़कर देश की रक्षा करते हैं, इनकी ही सेवा के कारण हम सभी भारतवासी अपने घरों में अपने परिवार के साथ अमन व चैन की नींच सो पाते हैं। देश हमेशा ही फौजी भाईयों की सेवा का ऋणी रहेगा। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार कहा कि फौजी भाईयों के मान एवं सम्मान तथा रक्षा सूत्र का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। इस मौके पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक जितेन्द्र कुमार संखवार, अतुल पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, दीनदयापाल, अरिवन्द सचान, विकास यादव, हर्ष सचान, धर्मेन्द्र कुमार पाल, प्रमोद गुप्ता, सोनू आदि लोग उपस्थित थे।
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More
कानपुर देहात: कोरोना महामारी के बाद से बंद हुई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को फिर से शुरू करने की… Read More
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है।चोरों ने बीते… Read More
कानपुर देहात: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसंबर 2025 सत्र की सत्रांत परीक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से शुरू… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के सरैया गांव में एक बुजुर्ग ने घरेलू विवाद… Read More
This website uses cookies.