रसूलाबाद,अमन यात्रा । पूर्व विधायक ने लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई। कई लोगों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। सदस्यता बहियाँ कार्यकर्ताओं को देते हुए पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि आज जिस जगह भी जा रहे है लोग भाजपा की मनमानी से परेशान देखे जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बरगलाने पर वोट देने वाले लोग आज पछताकर स्वयं कह रहे कि उन्हें ठगा गया है। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देते हुए कहा कि हर बूथ पर 50 सदस्य बनाने पर एक सक्रिय सदस्य बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आवाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी में जोड़कर सदस्य बनाये। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में कन्नौज लोकसभा पर भारी वोटों से जीत दर्ज कराई जा सके।
ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार, डाक्टरों ने दिए टिप्स
उन्होंने कहा कि रसूलाबाद नगर पंचायत के चुनाव को समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओ से चुनाव लड़ने वाले नामों पर भी चर्चा कर कार्यकर्ताओ के विचार जाने। वहीं नगर पंचायत में अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं की संख्या ठीक-ठाक होने के चलते संगठन समाजवादी पार्टी के एक लोकप्रिय चेहरे पर दांव खेल सकती है। जिसको लेकर राजनैतिक सुगबुगाहट तेज है। इस मौके पर विजय गुप्ता, ठाकुर सतेंद्र सिंह,शरद द्विवेदी,राम प्रकाश पाल, यदुनाथ सिंह, धीरज यादव,सदस्य जिला पंचायत विश्राम सिंह यादव मटल्लू, अजीजुर्रहमान सिद्दीकी, रघुवीर पाल, नत्थू यादव,संजय सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…
कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…
This website uses cookies.