कानपुर देहात

माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक कल, संगठन की मजबूती पर होगी चर्चा

जनपद स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा बढ़ती जा रही उदासीनता पर शिक्षक संगठनों ने समय-समय पर अपना विरोध व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने अपनी संगठनात्मक संरचना मजबूत करने के लिए एक बैठक आहूत की है.

सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर  : जनपद स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा बढ़ती जा रही उदासीनता पर शिक्षक संगठनों ने समय-समय पर अपना विरोध व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने अपनी संगठनात्मक संरचना मजबूत करने के लिए एक बैठक आहूत की है जो पुखराया के रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। इस संबंध में संगठन के मंडलीय महामंत्री वीके मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) कानपुर देहात के जनपदीय पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक श्री राम स्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां कानपुर देहात में दिनांक 22 अगस्त 2022 को मध्यान्ह 12:00 बजे आहूत की गई है।

ये भी पढ़े-  शिक्षक संघ की बैठक हुई संपन्न,गोष्ठी में शिक्षकों का हुआ सम्मान

उक्त बैठक में शिक्षकों की जनपद स्तर पर लंबित शिक्षक समस्याओं एवं उनके निराकरण,  शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (कानपुर- उन्नाव )चुनाव हेतु मतदाता बनाने एवं भावी रणनीति तैयार करने , संगठन की सदस्यता एवं मजबूती पर विचार तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आपके महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित हैं। वी०के०मिश्र मंडलीय मंत्री ,धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष ,  अमरनाथ यादव जिला मंत्री, नागेन्द्र सिंह भदौरिया जिला कोषाध्यक्ष,  याद राम वर्मा आय ब्यय निरीक्षक आदि रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची चीख पुकार

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…

35 mins ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

12 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

12 hours ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

15 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

15 hours ago

This website uses cookies.