G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कस्तूरबा विद्यालयों में स्थापित होंगी कंप्यूटर लैब, दक्ष होंगी बेटियां

योगी सरकार प्रदेश के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिये विशेष प्रयास कर रही है।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष बनाया जाएगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : योगी सरकार प्रदेश के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिये विशेष प्रयास कर रही है।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच-पांच लाख रुपया का बजट जारी किया गया है। धनराशि से स्कूलों में कंप्यूटर लैब का संचालन शुरू होगा। इस कार्य की निगरानी सीडीओ को अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा होगी उम्मीद जतायी जा रही है कि  विद्यालयों में इसी माह कंप्यूटर लैब की स्थापना का कार्य पूरा होगा।

ये भी पढ़े-  शातिर चोर को अवैध शस्त्र व चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

इन स्कूलों में 100-100 छात्राएं आवासीय रूप में शिक्षा ग्रहण करती हैं। यहां कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है, ऐसे में सभी छात्राओं को अब कंप्यूटर शिक्षा का व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा। अभी तक इन्हें सिर्फ कंप्यूटर की जानकारी दी जाती थी। अब इसके लिए विद्यालयों में संसाधन युक्त कंप्यूटर लेब स्थापित होंगे। हर स्कूल में बनने वाली इस लैब में छह-छह कंप्यूटर सेट लिए जाएंगे। इसमें छह कंप्यूटर के साथ ही छह यूपीएस, छह स्पीकर, छह हेडफोन, एक मल्टी फंक्शनर प्रिंटर लेना है। इस पर 4.50 लाख का खर्च आयेगा। इसके अलावा 50 हजार रुपये से कंप्यूटर कक्ष की रंगाई-पुताई, विद्युत वायरिंग, ब्राडबैंड इंटरनेट वाईफाई कनेक्शन, कंप्यूटर टेबल, कुर्सी पर्दा ट्यूब लाइट, पंखे आदि भी खरीदे जाएंगे ताकि कंप्यूटर लैब में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

50 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.