G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात, अमन यात्रा : समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से जनपद में बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान के तहत 20 होर्डिंग लगाईं जायेंगी जिसकी स्थापना हेतु स्थल का चयन बेसिक शिक्षा अधिकारी को करना होगा व उन 20 स्थानों की सूची को राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है।
ये भी पढ़े- राशन कार्ड धारक अनुमन्य आवश्यक वस्तुएं निर्धारित समयान्तर्गत ई-पॉस मशीन के माध्यम से करें प्राप्त
इस संदर्भ में कटियार मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश बाबू कटियार का कहना है कि महिला सशक्तिकरण लक्ष्य को सही मायने में हासिल करने के लिए शिक्षा महत्त्वपूर्ण है। भारत या दुनिया के लगभग सभी देशों के लिए कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिलाएं हैं। अगर हमें कोई लक्ष्य हासिल करना है तो महिलाओं को इसमें भागीदार बनाना होगा और कोई भी इंसान किसी भी लक्ष्य या चीज को तभी बेहतर समझ सकता है जब वह शिक्षित हो। यह भारत और कई अन्य देशों का विकास का प्रथम चरण है और जब पूरी आबादी शिक्षित होगी तभी हमारे देश या किसी अन्य देश को वास्तविक अर्थों में विकसित किया जा सकेगा। वैसे भी यह कहा गया है कि यदि आप एक लड़की को शिक्षित करते हैं तो इसका मतलब है कि आपने एक पूरे परिवार और एक समाज को शिक्षित किया है। इसलिए लड़की की शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।एक लड़की को एक बेहतर माता-पिता, कार्यकर्ता और नागरिक होने के लिए बहुत अधिक आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है और यह विश्वास उसे उचित शिक्षा द्वारा ही मिलता है। शिक्षा महिलाओं के लिए एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन का अवसर प्रदान करती है।इसलिए लड़कियों को बड़े पैमाने पर शिक्षा प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है। होर्डिंग लगवाने मात्र से कुछ नहीं होने वाला, महिला सशक्तिकरण का एजेंडा तभी सफल होगा जब देश की सभी महिलाएं शिक्षित होंगी।
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
This website uses cookies.