G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

भोगनीपुर : पुजारी हत्याकांड के अभियोग में एक शातिर गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भोगनीपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा पुजारी की हत्या के अभियोग में प्रकाश में आये 01 नफर वांछित अभियुक्त को दिनाँक 27.08.2022 को आला कत्ल (सरिया) के साथ गिरफ्तार किया गया है

पुखरायां, अमन यात्रा  : पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भोगनीपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा पुजारी की हत्या के अभियोग में प्रकाश में आये 01 नफर वांछित अभियुक्त को दिनाँक 27.08.2022 को आला कत्ल (सरिया) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विदित हो कि दिनांक 19.08.2022 को वादी  रामऔतार पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम वन्दीपुरवा थाना भोगनीपुर कानपुर देहात द्वारा तहरीर दी गई कि उसके 70 वर्षीय पुजारी मामा, जो कि ग्राम साहबापुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात में एक निर्माणाधीन मंदिर में निवास करते थे, की अज्ञात अभियुक्त द्वारा निर्माणाधीन मन्दिर में हत्या कर दी गई है। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 323/2022 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुया। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये 01 नफर अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरे पुत्र स्व0 धर्म सिंह निवासी साहबापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 27.08.2022 को चोरी किये गये मोबाइल, पासबुक, एटीम कार्ड, आधार कार्ड, आला कत्ल(सरिया) व चोरी के रूपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 394/411 भा0द0वि0 को नियामानुसार बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जायेगा।

पूंछतांछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछतांछ मे बाताया गया कि वह निर्माणाधीन मंदिर के पुजारी मृतक बृजेन्द्र मुनि पुत्र स्व0 बद्रीनाथ यादव का मोबाइल चुराने की नियत से मंदिर मे गया था मेरे द्वारा पुजारी का मोबाइल, एटीम, पासबुक आदि चोरी कर लिया गया था इसी दौरान पुजारी मृतक बृजेन्द्र मुनि जग गये और विरोध करने लगे जिसके कारण मेरे द्वारा पुजारी का गला दबाते हुये पास पडी हुयी लोहे की सरिया से वार कर हत्या कर दी गयी और चारपाई से पुजारी को वांध दिया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरे उम्र करीब 22 वर्ष निवासी साहबापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात।

बरामदगी-

  1. 01 अदद लोहे की सरिया (हत्या में प्रयुक्त)
  2. 02 अदद मोबाइल एन्ड्रायड
  3. 02 अदद बैंक पासबुक
  4. 01 अदद आधार कार्ड
  5. 01 अदद वोटर आईडी कार्ड

6.1160/- रूपये नगद

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.