कानपुर देहात

राज्य मंत्री अजीत ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, राज्य मंत्री अजीत पाल ने  उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की।

सिकंदरा ,अमन यात्रा  :  यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, राज्य मंत्री अजीत पाल ने  उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की।मालूम हो कि  सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी महादेवा जैसलपुर बैजामऊ गौहानी आदि गांवों मे  यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस गया जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया इतना ही नहीं आने जाने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े-  मोदी सरकार के 15 लाख करोड़ का घोटाला, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

रविवार को राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने सिकंदरा उपजिलाधिकारी,  तहसीलदार के साथ महदेवा, जैसलपुर, बैजामऊ, गौहानी आदि गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने बाढ़ पीड़ितों  को आटा,दाल, चावल , सब्जियों व अन्य जरुरी खाद्य सामग्री वितरित की। जिसे पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।प्रशासन के द्वारा लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें खाद्य सामग्री के साथ चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है।जिलाधिकारी नेहा जैन ने बाढ़ के चलते डेरापुर तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत को सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल सिकंदरा उप जिलाधिकारी डॉक्टर पूनम गौतम, तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव, डेरापुर तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत, सत्यम शर्मा, भाजपा नेता रवीश कटियार, आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

1 hour ago

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…

2 hours ago

साइबर फ्रॉड: रसूलबाद पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए 30,000 रुपये

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…

2 hours ago

सरकारी अधिकारी से बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में आरोपी निसार सिद्दीकी दोषी करार, लगा जुर्माना

कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…

2 hours ago

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

3 hours ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

3 hours ago

This website uses cookies.