कानपुर देहात

विद्या समीक्षा केन्द्र रखेगा बुनियादी शिक्षा पर नजर

प्रदेश की बुनियादी शिक्षा पर नजर रखने के लिए अगले महीने विद्या समीक्षा केन्द्र की शुरुआत होगी। इसके पहले परिषदीय स्कूलों में तिमाही परीक्षाएं करवाने की योजना है। ऑपरेशन कायाकल्प के साथ ही निपुण लक्ष्यों के आकलन का मूल्यांकन मिनटों में होगा। इस केन्द्र से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :   प्रदेश की बुनियादी शिक्षा पर नजर रखने के लिए अगले महीने विद्या समीक्षा केन्द्र की शुरुआत होगी। इसके पहले परिषदीय स्कूलों में तिमाही परीक्षाएं करवाने की योजना है। ऑपरेशन कायाकल्प के साथ ही निपुण लक्ष्यों के आकलन का मूल्यांकन मिनटों में होगा। इस केन्द्र से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा के बाद रिजल्ट का डैशबोर्ड लाइव मुख्यमंत्री को दिखाने की योजना बन रही है। यह केन्द्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार किया गया है। इसके लाइव होने से पहले तिमाही परीक्षाएं करवाई जाएंगी ताकि परीक्षा के बाद बच्चों की ओएमआर शीट को सरल एप के माध्यम से स्कैन किया जाए, तुरंत ही विद्या समीक्षा केन्द्र के डैशबोर्ड पर परिणाम आ जाएगा। इससे ही बच्चों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा और ब्लॉक, जिले का आकलन भी तुरंत इसके डैशबोर्ड पर दिखेगा। अभी तक मिड डे मील, ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत, निरीक्षण आदि के अलग-अलग मॉड्यूल हैं और इसकी मॉनिटरिंग का तरीका भी अलग-अलग है। इससे स्कूलों में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। इससे आने वाले डाटा का विश्लेषण किया जाएगा। वहीं डैशबोर्ड पर यह भी दिखेगा कहां पर समस्याएं ज्यादा हैं। इससे नीति बनाने में मदद मिलेगी। इसके लिए 50 लोगों की टीम का प्रशिक्षण चल रहा है।

चाइल्ड ट्रैकिंग भी की जा सकेगी

इसकी मदद से चाइल्ड ट्रैकिंग भी की जा सकेगी। वहीं कितने बच्चों के खाते में डीबीटी की धनराशि पहुंची, इसका ब्यौरा रोज अपडेट होगा। पंजीकरण, ड्रापआउट व रिटेंशन दर भी अपडेट होती रहेगी। निपुण भारत के लक्ष्यों को इससे जांचा जा सकेगा और डैशबोर्ड पर स्कूलवार, ब्लॉकवार और जिलावार स्थिति दिखेगी। इसके माध्यम से मिड डे मील की मॉनिटरिंग भी की जाएंगी। स्कूल से मिड डे मील खाते हुए फोटो अपलोड की जाएंगी। निरीक्षण मॉड्यूल को भी यहां लाइव किया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

3 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

5 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

5 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

5 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

5 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

5 hours ago

This website uses cookies.