कानपुर देहात

शिक्षक की आकस्मिक मृत्यु पर शोक की लहर

अमरौधा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कंचनमठी में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक उत्कर्ष कटियार के आकस्मिक निधन से शिक्षक समाज एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुखरायां, अमन यात्रा  : अमरौधा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कंचनमठी में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक उत्कर्ष कटियार के आकस्मिक निधन से शिक्षक समाज एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिभावक सतीश कटियार ने बताया कि राजपुर विकासखण्ड के डढ़वापुर गांव के निवासी हैं। शिक्षक उत्कर्ष कटियार कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे स्कूल से छुट्टी लेने की बात कह रहे थे इसी बीच आज सुबह 4 बजे अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़े- डिजिटाइजेशन ही देश का भविष्य : जिलाधिकारी नेहा

उत्कर्ष की शादी 5 वर्ष पहले ही नेहा गंगवार से हुई थी। उनकी एक 3 वर्षीय पुत्री इशिता कटियार भी है। उत्कर्ष की दो बहने कल्पना कटियार एवं प्रेरणा कटियार हैं, दोनों बहनें कानपुर नगर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उत्कर्ष के मौत की खबर सुनते ही बेसिक शिक्षा विभाग एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र सीलम सचान व वीना सचान द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। सीलम ने कहा कि वे शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। वह समाज में रहकर लोगों के बीच हमेशा भाईचारे का संदेश दिया करते थे। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते थे। शिक्षा क्षेत्र में उनका बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

12 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

12 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

12 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.