G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : परिषदीय विद्यालय के छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने के लिए डिस्कवरी लैब और विज्ञान प्रयोगशाला बनेगी। इसके लिए विद्यालयों का चयन किया जायेगा। वैज्ञानिक उपकरणों, मॉडलों व चित्रों के जरिए लैब को सजाया जाएगा।
ये भी पढ़े- बच्चों को पढ़ाने की तरकीब सुधारेगी शिक्षक संदर्शिकाएं
लैब में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सौरमंडल की जानकारी दी जाएगी। इस तरह लैब में टेलीस्कोप, ग्लोब, तारामंडल की सरंचना और ग्लाइडर आदि के जरिये तारों और ग्रह नक्षत्रों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विज्ञान के प्रति अधिक रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान के रोचक तथ्य दीवार पर लिखे जाएंगे। लैब में बैठकर बच्चे अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगे। इसके तहत जिले के हर न्याय पंचायत से एक विद्यालयों का चयन किया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समझ को विकसित करना है। इस अभियान के तहत उनको विज्ञान की जानकारी दी जाएगी। दीवार पर स्लोगन लिखे जाएंगे। खगोलीय दूरदर्शी, टेलीस्कोप, तारामंडल के सुंदर और आकर्षक चित्र बनाकर विज्ञान में निपुण किया जायेगा।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.