G-4NBN9P2G16

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बोले-  हमारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है

कंचौसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की मां स्वर्गीय कनकरानी की छठवीं पुण्य तिथि को लेकर आयोजित समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : कंचौसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की मां स्वर्गीय कनकरानी की छठवीं पुण्य तिथि को लेकर आयोजित समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे। जहां उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के साथ तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे है। संबोधन खत्म होने के बाद वह हेलीकाप्टर से कानपुर के लिए रवाना हाे गए है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधन के दौरान कहा कि हमारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है। हम दिन चार रहे न रहे तेरा वैभव अमर रहे मां। राष्ट्र को सही दिशा के लिए सुशासन ही हमारा मिशन है। दीनदयाल जी ने कहा था जो हमारे समाज के पिछड़े शोषित दलित हैं जिनके पास मकान, कपड़ा रोटी नही है उनको भगवान मान उनकी सेवा करे व उनको सुविधा दे।

एक इंटरव्यू में मुझसे पूछा कि जीवन मे सबसे बड़ा काम क्या था। तो मैंने कहा कि हम दीनदयाल जी के सामाजिक आर्थिक चिंतन को मानते हैं। इसके लिए काम करना चाहते हैं उपलब्धि है जो एक करोड़ लोग जो गरीब, रिक्शा वाले उनको मुक्ति देना ई रिक्शा लाया यही बड़ी उपलब्धि है। आज 90 लाख लोग इसे चलाते हैं यही खुशी है। 47 के बाद पूंजीवाद, समाजवाद व लाल झंडा लेकर सभी मजदूर एक हो विचार लेकर लोग चल रहे थे।

चीन गया तो देखा कि केवल लाल झंडा है लेकिन चीन व रूस ने कम्युनिस्ट विचार धारा को छोड़ दिया एक समय कानपुर में कम्युनिस्ट पार्टी जीतती थी पर अब यह समाप्त हो गई। पूरे विश्व मे इस पर शोध हो रहा कि कौन सी विचारधारा है जो सभी का कल्याण कर सकती है तो मैं कहता हूं कि दीनदयाल जी की विचारधारा ही सबसे सही है।

भोले को धन्यवाद की जीवन के विकास पथ पर भी पिता व मां को याद करते हैं। देश को सुधारना हो तो क्या करना होगा में किसान हूं क्षेत्र में तीन चीनी मिल चलाता हूं। डिलीट अभी मुझे मिली वो एग्रीकल्चर विज्ञान से मिली।

देश का किसान अन्नदाता है आज चावल मक्का चीनी सरप्लस है। यूपी के कई चीनी खरखाने बंद हो गए गेहूं व अनाज रखने को गोदाम नहीं है। हमारा किसान अब अन्नदाता नहीं बल्कि उर्जादाता बनेगा। एक कार लांच कर रहा वह किसानों के इथेनाल से चलेगी।

चावल की जो भूसी जो होती है सुगर के शीरे से इथेनॉल बनेगा। इथेनॉल न होता तो यूपी में गन्ना किसान बर्बाद हो जाता। आप इसे तैयार करोगे तो आपका फायदा होगा। पांच तन पराली से एक टन बायो सीएनजी बनता है आप इसे देखने नागपुर आए।

आपके यहाँ पानी भी है हमारे यहां 450 फीट पर पानी है गर्मी में पीने के पानी की समस्या है। हमारी सरकार ने नैनो यूरिया बनाया एक एकड़ में चार बोरी लगती है। नैनो यूरिया दो बोतल काम करती है बोरी का काम नहीं है।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सड़क हादसा: कानपुर देहात में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More

1 hour ago

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

2 hours ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

3 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

3 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.