कानपुर देहात

ऑख शरीर का अति महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसकी देखभाल अवश्य करें : कंचन मिश्रा

समाज सेवा के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सोसायटी फॉर इक्विटेबल वॉलेंट्री एक्टिविटी (सेवा) संस्था के तत्वाधान में आरके देवी आई रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा निशुल्क  नेत्र शिविर का आयोजन वृंदावन लॉन में अकबरपुर चौराहे किया गया। जिसमें 108 मरीजों का पंजीकरण एवं परीक्षण हुआ एवं 10 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किये गये।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : समाज सेवा के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सोसायटी फॉर इक्विटेबल वॉलेंट्री एक्टिविटी (सेवा) संस्था के तत्वाधान में आरके देवी आई रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा निशुल्क  नेत्र शिविर का आयोजन वृंदावन लॉन में अकबरपुर चौराहे किया गया। जिसमें 108 मरीजों का पंजीकरण एवं परीक्षण हुआ एवं 10 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किये गये।

ये भी पढ़े-   आधार प्रमाणीकरण नही तो पेंशन नहीं : चंद्र भूषण सिंह

परीक्षण के बाद मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई। बताते चलें सेवा संस्था द्वारा प्रति वर्ष नगर व क्षेत्र के लोगों के आंखों के परीक्षण हेतु निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी संस्था की संस्थापक/ सचिव कंचन मिश्रा के नेतृत्व में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन वृंदावन गार्डन, माती रोड, अकबरपुर, कानपुर देहात में किया गया। नेत्र शिविर में सेवा संस्था के सदस्य सुनील पांडे, मुकेश (पप्पू पुरवार),मनीष शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, सौरभ पुरवार और युवा समाजसेवी आयुष त्रिवेदी, गोपाल सैनी आदि मौजूद रहे। वही विशेष सहयोग सावल सिंह, नरेश सिंह एवं बृजेश सिंह का रहा।

ये भी पढ़े-   स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद बोले, अफरशाही नहीं शिक्षा की गुणवत्ता पर दें ध्यान

निशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों के आंखों का परीक्षण कानपुर नगर के प्रख्यात डॉ० अवध दुबे के द्वारा किया गया साथ ही उनके सहयोगी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आशुतोष त्रिपाठी एवं उनके स्टाफ में विनोद, रितिक गुप्ता, राघवेंद्र सिंह ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। वहीं मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों का ऑपरेशन 28 सितंबर 2022 को पुखरायां स्थित आरके देवी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में होगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

29 minutes ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

51 minutes ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

56 minutes ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

1 hour ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

6 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

1 day ago

This website uses cookies.