कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अगर कोई शोहदा छेड़खानी करता है तो घबराएं नहीं डायल करें 1090

भोगनीपुर कोतवाली के सट्टी थाना अंतर्गत कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेस-4 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

Story Highlights
  • मिशन शक्ति फेज- 4 : शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के सट्टी थाना अंतर्गत कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेस-4 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

सोमवार को थाना क्षेत्र के कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में मिशन शक्ति फेस 4 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की अर्पिता व रंजना ने कहा कि स्कूल, कॉलेज,रास्ते आते जाते अगर कोई शोहदा उनके साथ छेड़खानी करता है तो घबराएं नहीं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु टोल फ्री नम्बर जारी किए गए हैं। इन टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा थाने पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

जहां पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। महिलाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं। वूमेन पावर लाइन के लिए टोल फ्री नम्बर 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102, फायर ब्रिगेड 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इसके साथ ही उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर एस आई विनोद गुप्ता,महिला कांस्टेबल रंजना तथा महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button