G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

मिड डे मील : कन्वर्जन कास्ट की दर में हुई वृद्धि, प्राथमिक स्तर पर 48 पैसे और उच्च प्राथमिक स्तर पर 72 पैसे की हुई वृद्धि

देश के उन स्कूलों के लिए खुशखबरी है जहां मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को मिड-डे-मील बनाकर खिलाया जाता है। केंद्र सरकार ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के लिए 9.6 प्रतिशत परिवर्तन लागत (कन्वर्जन कास्ट) की धनराशि बढ़ा दी है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  देश के उन स्कूलों के लिए खुशखबरी है जहां मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को मिड-डे-मील बनाकर खिलाया जाता है। केंद्र सरकार ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के लिए 9.6 प्रतिशत परिवर्तन लागत (कन्वर्जन कास्ट) की धनराशि बढ़ा दी है। इससे प्रधानाध्यापकों को मिड-डे-मील बनवाने में राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि कन्वर्जन कास्ट का पैसा बढ़ने से भोजन की गुणवत्ता में भी काफी इजाफा होगा।

ये भी पढ़े-  वाराणसी सहित पूर्वांचल में छाने लगा कुहासा, बादलों की सक्रियता ने गिराया पारा

प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक बच्चा परिवर्तन लागत 4.97 से बढ़ाकर 5.45 और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक बच्चा परिवर्तन लागत 7.45 से बढ़ाकर 8.17 की गई है। यह दर 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगी। कन्वर्जन कास्ट में वृद्धि होने से बच्चों को अधिक और पौष्टिक खाना उपलब्ध कराया जा सकेगा। हालांकि यह आदेश अभी केंद्र सरकार की ओर से जारी हुआ है। प्रदेश सरकार की ओर से इस संदर्भ में विभाग को अभी पत्र जारी नहीं हुआ है, जल्द ही वहां से भी पत्र जारी होने की संभावना है।

ये भी पढ़े-  एआइआइसी के मौलाना मुस्लिम युवाओं में घोलते थे जिहादी जहर

इस बार जब प्राधिकरण द्वारा कन्वर्जन कॉस्ट बढ़ाने का आदेश हुआ तो शिक्षकों ने राहत की सांस ली लेकिन आदेश देखकर वे इसे मजाक बता रहे हैं। दरअसल प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ 48 पैसे और जूनियर विद्यालयों में 72 पैसे ही लागत बढ़ाई गई है। बात भी सही है कि महंगाई के इस दौरा में 48 या 72 पैसे से आखिर गुणवत्ता में क्या सुधार होगा। महंगाई को देखते हुए यह धनराशि एमडीएम बनवाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे शिक्षक परेशान हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

10 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.