G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पीटीओ व रसूलाबाद पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहनों के कटे चालान

कस्बा में पीटीओ अधिकारी व रसूलाबाद पुलिस के नेतृव में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें आने जाने वाले दो पहिया व बड़े वाहनों को चेक किया गया। यातायात नियमो का उलंघन करने वाले वाहनों का चालान भी किया गया इस दौरान वाहन चेकिंग से कस्बा में हड़कंप मच गया।

रसूलाबाद,अमन यात्रा : कस्बा में पीटीओ अधिकारी व रसूलाबाद पुलिस के नेतृव में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें आने जाने वाले दो पहिया व बड़े वाहनों को चेक किया गया। यातायात नियमो का उलंघन करने वाले वाहनों का चालान भी किया गया इस दौरान वाहन चेकिंग से कस्बा में हड़कंप मच गया। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बा के झींझक तिराहे पर जनपद के उप संभागीय अधिकारी आनंद कुरील, रसूलाबाद क्षेत्राधिकारी आशा पाल सिंह, कोतवाल अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में  ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त व यातायात का नियमों का पालन कराने हेतु आने जाने वाले गाड़ियों को बारीकी से चेक किया गया,गाड़ियों में लदा भार व उनके दस्तावेजों को भी चेक किया गया।

ये भी पढ़े-  तेज बारिश में जर्जर स्कूल भवन का गिरा छज्जा, जान जोखिम में डाल पढ़ने जा रहे बच्चे

दस्तावेज पूर्ण न होने पर व गाड़ियों पर भार क्षमता अधिक होने पर उनका चालान किया गया। इस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छोटे वाहनों का भी चालान किया गया इस दौरान दोपहिया व चौपहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट वा हेलमेट लगाकर चलने के लिए उप संभागीय अधिकारी ने प्रेरित भी किया। चेकिंग के दौरान कस्बा में हड़कंप मच गया। चेकिंग के समय तक वाहनों की गति थमी देखी गई। दो घंटे चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहनों समेत एक डबल डेकर टूरिस्ट बस का भी 15 हजार का चालान काटा गया। इस दौरान वरिष्ठ एसआई भारत सिंह, एसआई सिंह,धर्मेंद्र, सत्यप्रकाश वर्मा,सीलेश, निशांत महेन्तु,मोइनुद्दीन,सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

11 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.