G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

प्रिंट मीडिया की भूमिका समाज में अग्रणी पहले भी थी आज भी है और कल भी रहेगी : डॉ मुकेश चंद्र द्विवेदी

अकबरपुर के ब्राइट  एंजिल्स एजुकेशन सेंटर में वैज्ञानिक समाज की स्थापना में प्रिंट मीडिया की भूमिका विषय पर भारतीय विज्ञान लेखक संघ भारत, इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी लखनऊ तथा ब्राइट एंजिल्स एजुकेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: अकबरपुर के ब्राइट  एंजिल्स एजुकेशन सेंटर में वैज्ञानिक समाज की स्थापना में प्रिंट मीडिया की भूमिका विषय पर भारतीय विज्ञान लेखक संघ भारत, इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी लखनऊ तथा ब्राइट एंजिल्स एजुकेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रामस्वरूप ग्रामोद्योग स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मुकेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है। समाचार पत्र के संपादकीय पृष्ठ पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं लेखकों के मार्गदर्शक लेख प्रकाशित होते हैं, उनको पढ़कर विद्यार्थी अपने ज्ञान का उन्नयन एवं परिमार्जन कर सकते हैं। प्रिंट मीडिया सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है तथा प्राचीन काल से वर्तमान समय तक इसकी उपयोगिता निरंतर बनी हुई है। हमें विज्ञान के क्षेत्र में प्रिंट मीडिया का उचित उपयोग करके वैज्ञानिक समाज की स्थापना में अपना योगदान देना चाहिए। इस अभियान की शुरुआत विद्यालय स्तर से की जाए तो अधिक सुखद एवं कल्याणकारी परिणाम सामने आएंगे।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अकबरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए.सी. पाण्डेय ने कहा कि हमें मीडिया का उचित उपयोग करके जनसामान्य में वैज्ञानिक चेतना का विकास करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य, आरोग्यता, पर्यावरण संरक्षण एवं तर्कपूर्ण विचार शैली को अपनाकर व्यक्ति ऐसा जीवन जिए जिससे वह पर्यावरण के विभिन्न घटकों का आदर व संरक्षण करे।पर्यावरण प्रदूषण जल संकट एवं विभिन्न महामारी जन-सामान्य की लापरवाही एवं अमनोवैज्ञानिक सोच का ही प्रतिफल हैं। प्रिंट मीडिया इस दिशा में उचित मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।

अतिथि वक्ता के रूप में जनता इंटर कॉलेज बाढ़ापुर के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन द्वारा भारतीय चिंतन एवं वैज्ञानिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचित नहीं है। मैकाले शिक्षा नीति ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने का कार्य किया तथा ऐसी शिक्षण सामग्री का सृजन किया जो भारतीयों में हीन भावना एवं पाश्चात्य जगत को उत्कृष्ट बनाने का कार्य करें।

हम में से कई लोग यह भी नहीं जानते हैं कि हमारी वैदिक परंपरा सबसे प्राचीन एवं वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित रही है। गीता एवं वेद हमें दिन प्रतिदिन के क्रियाकलापों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं तथा जीवन को सफल बनाने के सटीक उपाय बताते हैं। हमें प्रिंट मीडिया का उचित उपयोग करते हुए अपने गौरवशाली इतिहास को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार से विज्ञान एवं तकनीकी संचार में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान संचारक एवं अकबरपुर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्रा ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रगति हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण होना आवश्यक है।

भारत के संविधान में भी स्पष्ट उल्लेख है कि भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करें। हम लोग समाचारों में विज्ञान को अधिक वरीयता नहीं देते हैं तथा मीडिया कर्मियों का समयवद्ध तरीके से उचित प्रशिक्षण भी नहीं होता है। वैज्ञानिक समाज की स्थापना हेतु विभिन्न प्रिंट मीडिया कार्यालय में विज्ञान संवाददाताओं की नियुक्ति की जानी चाहिए। समाचार लिखते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि इस समाचार का जन सामान्य को क्या लाभ होगा। यदि ऐसी सोच के साथ कार्य किया जाए तो सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। सोशल मीडिया के आधिपत्य ने फेक न्यूज़ को बढ़ा दिया है। हमें ब्रेक द फेक अभियान चलाकर इसका प्रतिकार करना चाहिए तथा लोगों में फेक न्यूज़ को पहचानने एवं परखने हेतु जागरूकता लानी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राइट एंजिल्स एजुकेशन सेंटर अकबरपुर के निदेशक डॉ. बलवीर सिंह ने विद्यार्थियों को तथ्यपरक वैज्ञानिक लेखन की बारीकियों से परिचित कराया तथा आशा की कि सभी प्रतिभागी भावी जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाएंगे तथा अन्य लोगों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करेंगे। इसी दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। समाज को प्रिंट मीडिया के माध्यम से सेवाएं देने वाले कानपुर देहात जनपद के मीडिया कर्मियों तथा जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक धर्मेश द्विवेदी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पांजलि महाकुड ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं आयोजन मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.