मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बने

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं शशि थरूर को 1072 वोट मिले, जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्तूबर को वोट डाला था।

नई दिल्ली, एजेंसी : देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं शशि थरूर को 1072 वोट मिले, जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्तूबर को वोट डाला था। पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे के बाद आरंभ हुई। इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद रहे। दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाला पत्र लीक होने को शशि थरूर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीईए को लिखा एक आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया। मुझे उम्मीद है कि सलमान सोज के स्पष्टीकरण से अनावश्यक विवाद खत्म हो जाएगा। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है न कि बांटने के लिए, चलो आगे बढ़ते हैं।

ये भी पढ़े-  शाहीन की खतरनाक यॉर्कर ने अफगानिस्तानी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

2 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

4 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

4 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

4 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

4 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

5 hours ago

This website uses cookies.