मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बने

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं शशि थरूर को 1072 वोट मिले, जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्तूबर को वोट डाला था।

नई दिल्ली, एजेंसी : देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं शशि थरूर को 1072 वोट मिले, जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्तूबर को वोट डाला था। पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे के बाद आरंभ हुई। इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद रहे। दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाला पत्र लीक होने को शशि थरूर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीईए को लिखा एक आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया। मुझे उम्मीद है कि सलमान सोज के स्पष्टीकरण से अनावश्यक विवाद खत्म हो जाएगा। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है न कि बांटने के लिए, चलो आगे बढ़ते हैं।

ये भी पढ़े-  शाहीन की खतरनाक यॉर्कर ने अफगानिस्तानी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीडीओ के आदेश पर ग्राम विकास अधिकारी आकाश कुमार हुए निलंबित, कईंयों को नोटिस

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम रैपालपुर विकासखंड मैथा गौशाला का निरीक्षण किया गया…

48 mins ago

शत प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति के लिए हो विशेष प्रयास : शैलेश द्विवेदी बीईओ   

कानपुर देहात। ब्लॉक झींझक में बीईओ हेड टीचर बैठक  खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी की…

1 hour ago

बेसिक स्कूलों में टाइम टेबल लागू, 40 मिनट का होगा एक पीरियड

कानपुर देहात। निजी स्कूलों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य कराया जाएगा।…

2 hours ago

एशियन पब्लिक स्कूल में भागवत कथा समापन उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन

पुखरायां : कस्बे के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित एशियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बीते…

2 hours ago

चकिया-लोकसभा चुनावः गांव के सरकारी पंचायत भवन में भाजपा का नक्कड़ सभा हुआ आयोजित किया गया अपील, मामला पहुंचा डीएम तक……

चकिया-लोकसभा चुनावः गांव के सरकारी पंचायत भवन में भाजपा का नक्कड़ सभा हुआ आयोजित किया…

3 hours ago

मा० प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता…

4 hours ago

This website uses cookies.