कानपुर देहात

नौ जुआरियों को पुलिस ने आठ मोबाइल फोन व रु 23,770 सहित किया गिरफ्तार

थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा जुआ खेल रहे 09 नफर अभियुक्तगणों को 52 अदद ताश के पत्ते, 08 अदद मोबाइल फोन व कुल 23770/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया।

सिकंदरा, अमन यात्रा : थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा जुआ खेल रहे 09 नफर अभियुक्तगणों को 52 अदद ताश के पत्ते, 08 अदद मोबाइल फोन व कुल 23770/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया।  पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा 09 नफर जुआरियों को दिनाँक 25.10.2022 को 52 अदद ताश के पत्ते, 08 अदद मोबाइल फोन व कुल 23770/-रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़े- कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

विदित हो कि दिनांक 25.10.2022 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि कस्बा सिकन्दरा क्षेत्र में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं । इस सूचना को तस्दीक करते हुये पुलिस बल के साथ सम्बन्धित स्थान पर पहुँचकर देखा तो कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे जिन्हें तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगणों को हिरासत में लिया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्दरा पर मु0अ0सं0 230/2022 धारा 13 जुआ अधिनियम बनाम 09 नफर अभियुक्तगण 1. दिनेश सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा कानपु देहात 2. मुन्ना उम्र 32 वर्ष निवासी अशोक नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा कानपुर देहात 3. अजीजुल उम्र 38 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा कानपुर देहात 4. सुहेल उम्र 34 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा कानपुर देहात 5. कल्लू उम्र 32 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा कानपुर देहात 6. राकी खान उम्र 28 वर्ष निवासी अन्नानगर गोविन्दपुरा भोपाल हाल पता अशोक नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा कानपुर देहात 7. मोनिस खान उम्र 23 वर्ष निवासी साकिन बुजुर्ग थाना सिकन्दरा कानपुर देहात 8. पुष्पेन्द्र उम्र 30 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा कानपुर देहात 9. गौरव दिक्षित उम्र 32 वर्ष निवासी जवाहर नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़े-  रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, दहशत में परिवार ने छोड़ा गांव, मामला दर्ज

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व माल फड़ 19600/- रु0 व जामा तलाशी कुल 4170/- रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार पेश किया जायेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: रसूलपुर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…

43 seconds ago

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

14 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

29 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

36 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

52 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

1 hour ago

This website uses cookies.