G-4NBN9P2G16
वाराणसी

डिवाडर से भिड़ी कार, आनलाईन क्लास लेने वाले अमन की मौत, सेना का जवान घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोला हाईवे पर सोमवार की देर रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डिवाइडर को तोड़ते हुए उसके उपर लगी पाइप उसमें सवार अमन सिंह (28) के शरीर को छेदते हुए निकल गई थी। अमन की मौके पर ही मौत हो गई और कार चला रहे अमन के भाई दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये।

दुर्गेश यादव, चोलापुर /वाराणसी : स्थानीय थाना क्षेत्र के गोला हाईवे पर सोमवार की देर रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डिवाइडर को तोड़ते हुए उसके उपर लगी पाइप उसमें सवार अमन सिंह (28) के शरीर को छेदते हुए निकल गई थी। अमन की मौके पर ही मौत हो गई और कार चला रहे अमन के भाई दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये।अमन एजुकेशन टेक्टनालाजी की कम्पनी BYJU’S में आनलाईन क्लास लेते थे।दुर्घटना का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीमेंट के डिवाइडर के उपर लोहे की दो पाईपें लगी थी। दोनों पाईपें कार में घुसीं तो उसका इंजन पीछे तक चला गया था। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली और देर रात उस रोड से गुजर रहे वाहन सवार ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गैस कटर मंगवा कर कार के हिस्से को कटवाया तब अमन की लाश निकल सकी और घायल उसके भाई दुर्गा को अस्पताल पहुंचाया गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में दुर्गा की हालत गंभीर है।
अमन आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव का निवासी था। वह प्रयागराज में BYJU’S का आनलाईन क्लास लेता था और वही रहता भी था। दीपावली से पूर्व अमन अपने गांव गया था। वहां से दीपावली का पर्व मनाकर रात में प्रयागराज जा रहा था। उसके भाई दुर्गा सेना में हैं। होंडा सिटी कार उन्हीं की थी। दुर्गा अपनी कार से भाई अमन को छोड़ने प्रयागराज जा रहे थे। चोलापुर के गोला गांव के सामने जीटी रोड पर मोड़ है। लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वह टर्न नही ले सकी और कार सीधे डिवाईडर से जा भिड़ी। पुलिस ने दोनों के पास से मिले कागजात के अधार पर उनके परिवारवालों को सूचित किया। पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Author: aman yatra

Tags: BYJU'S
aman yatra

Recent Posts

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

35 minutes ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

58 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

1 hour ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

1 hour ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

2 hours ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.