G-4NBN9P2G16

पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया मलावन थाने का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ दीपक कुमार द्वारा जनपद के थाना मलावन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय व कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया गया।

एटा (दीपक दीक्षित)। गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ दीपक कुमार द्वारा जनपद के थाना मलावन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय व कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया गया। इस दौरान शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, बाथरूम, कम्प्यूटर कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नम्बर-04, रजिस्टर नम्बर-08 को चेक करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही थाने के सभी अभिलेखों के सही रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
थाने की साफ-सफाई व रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। अनावरण हेतु शेष अपराधिक घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु एवं थाने पर बड़ी संख्या में लावारिस/मुकदमाती मालों/वाहनों के शीघ्र निस्तारण एवं उनकी नीलामी हेतु परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। आंगतुक रजिस्टर चेक करते हुये हेल्प डेस्क अधिकारी से वार्ता के क्रम में उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा संबन्धित को निर्देशित किया गया कि वे थाने पर आये फरियादियों के साथ नम्र एवं मधुर व्यवहार करते हुये उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।
इसी क्रम में उनके द्वारा थाने पर मौजूद ग्राम चौकीदारों से भी वार्ता की गई। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना मलावन देवेंद्र नाथ मिश्र को अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सदर संगम लाल मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार त्यागी एवं प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्र सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

35 minutes ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

59 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

1 hour ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

1 hour ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

2 hours ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.