कानपुर देहात

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया अनुस्मारक पत्र

खेलों के बढ़ावे को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करे लेकिन हकीकत इससे परे है। हाल ही में सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को महानिदेशक विजय किरन आनंद द्वारा खेल प्रतियोगिताएं कराए जाने के लिए पत्र जारी किया था जिसके तहत न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं संपन्न कराकर जिले स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जानी थीं। जिले स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। मंडल स्तर पर विजई टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : खेलों के बढ़ावे को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करे लेकिन हकीकत इससे परे है। हाल ही में सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को महानिदेशक विजय किरन आनंद द्वारा खेल प्रतियोगिताएं कराए जाने के लिए पत्र जारी किया था जिसके तहत न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं संपन्न कराकर जिले स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जानी थीं। जिले स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। मंडल स्तर पर विजई टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। आदेश के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तय समय के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए थे।
10 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 के मध्य विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने का निर्देश दिया था किंतु किसी भी विकासखंड में यह प्रतियोगिताएं निर्धारित समय के अंतर्गत नहीं करवाईं गईं जिसके बाद मीडिया में उक्त प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, मामला जिलाधिकारी नेहा जैन के संज्ञान में आया तो इस संदर्भ में उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी से वार्ता की बेसिक शिक्षाधिकारी ने बिना देर किए तत्काल ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुस्मारक पत्र जारी कर दिया और खेलकूद प्रतियोगिता का नया शेड्यूल जारी करते हुए सभी बीईओ को अंतिम मौका प्रदान किया है।
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तय रोस्टर के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं। एक नवंबर 2022 को अकबरपुर, डेरापुर, झींझक व संदलपुर एवं 2 नवंबर 2022 को मलासा, अमरौधा व राजपुर तथा 3 नवंबर 2022 को सरवनखेड़ा, मैथा व रसूलाबाद में विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कर चयनित विद्यार्थियों की सूची जनपद स्तर पर प्रेषित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मौसेरी बहन के प्रेमी ने साथियों संग मिल बेरहमी से की थी युवक की हत्या

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को बरामद हुए अज्ञात शव की…

1 day ago

गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुओं का ऐसा अपमान, पढ़कर के आप भी हो जाएंगे हैरान

कानपुर देहात। गुरुपूर्णिमा जैसे पावन दिन पर जब देश भर में लोग अपने शिक्षकों के…

2 days ago

₹29,000 की साइबर ठगी का शिकार हुए अंकित कुमार, शिवली पुलिस ने ₹25,000 कराए वापस

कानपुर देहात: कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी अंकित कुमार साइबर…

2 days ago

कानपुर देहात: मोटरसाइकिल चोरी और मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष…

2 days ago

बेसिक शिक्षा विभाग फिर हुआ शर्मसार कक्षा 6 के बच्चों को नहीं आता 10 तक का पहाड़ा

कानपुर देहात। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को जांचने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से…

3 days ago

नोडल अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

कानपुर देहात। महानिदेशक आयुष उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद में हो…

3 days ago

This website uses cookies.