G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

सरदार पटेल जयंती : 31 को छुट्टी पर भी खुलेंगे स्कूल, होगा खास आयोजन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म शताब्दी को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए अवकाश के दिन 31 अक्टूबर 2022 को सभी सरकारी स्कूल खोले रखने होंगे। बच्चों और पूरे स्टाफ को अनिवार्य रूप से आना होगा। सभी स्कूल कॉलेजों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती खास तरीके से मनाई जायेगी।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म शताब्दी को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए अवकाश के दिन 31 अक्टूबर 2022 को सभी सरकारी स्कूल खोले रखने होंगे। बच्चों और पूरे स्टाफ को अनिवार्य रूप से आना होगा। सभी स्कूल कॉलेजों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती खास तरीके से मनाई जायेगी। इसके लिए मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी एवं बेसिक शिक्षा निदेशक सुभाष सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों, मंडली सहायक शिक्षा निदेशको (बेसिक) एवं समस्त जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गये हैं। पत्र में सभी परिषदीय स्कूलों, सहायता प्राप्त स्कूलों-कॉलेजों में सभी तैयारियां समय से पूरी हो सके इसका विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
सुबह सात से 8 बजे तक होगा दौड़ का आयोजन
31 अक्टूबर 2022 सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों, माध्यमिक स्कूलों इंटर कॉलेजों में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अपनी सुविधा के अनुरूप एकता दौड़ (यूनिटी रन) कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सम्भव हो तो अभिभावकों व स्थानीय लोगों को भी एकता दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए कहा गया है। इस एकता दौड़ के प्रारम्भ या अन्त में सम्भव हो तो विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक या वरिष्ठ शिक्षक सरदार पटेल द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिए दिए गए योगदान के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करायेंगे।
सोशल मीडिया पर भी प्रचार का जोर-
इस एकता दौड़ के आयोजन का विद्यालय क वेबसाइट, व्हाट्सएप्प ग्रुप, विद्यालय पत्रिका इत्यादि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। विद्यालय में भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर आधारित प्रदर्शनी व वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के उक्त आयोजन की कृत कार्यवाही को दिए गए लिंक पर कार्यक्रम के बारे में अवगत भी कराना होगा।
फोटो भी करने होगे अपलोड
31 अक्टूबर 2022 को होने वाले कार्यक्रम के बारे में फोटोग्राफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के भी निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए सभी मण्डलों के जेडी व जिला विद्यालय निरीक्षकों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के विशेष आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपलोड कराने होंगे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

51 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.