G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

शिक्षामित्र के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

जनपद के प्राथमिक विद्यालय कुदौली-मडौली न्याय पंचायत मंगलपुर, विकासखंड झींझक में तैनात शिक्षामित्र शशि भूषण सिंह राठौर का आज बुधवार शाम 7 बजे सिटी कानपुर हॉस्पिटल में निधन हो गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात- जनपद के प्राथमिक विद्यालय कुदौली-मडौली न्याय पंचायत मंगलपुर, विकासखंड झींझक में तैनात शिक्षामित्र शशि भूषण सिंह राठौर का आज बुधवार शाम 7 बजे सिटी कानपुर हॉस्पिटल में निधन हो गया।

मंगलवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई थी तो उन्हें नियर के किसी डॉक्टर को दिखाया था जो कि सटीक उपचार न कर सका जिस कारण उनकी हालत और बिगड़ गई उसके बाद उन्हें आज ही कानपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां पर उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंतोगत्वा उनका निधन हो गया। वे अपने ही गांव पर शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। वे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष भी थे। उनकी पत्नी ममता उसी गांव में आंगनवाड़ी हैं उनके 24 वर्ष का एक पुत्र शिवम एवं 21 वर्ष की दो जुड़वा बेटियां रिचा एवं रिया हैं।

खबर की सूचना मिलते ही अनेकों शिक्षामित्र, अध्यापक, अनुदेशक व गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्रीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर उमड़ पड़े तथा मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से सभी ने प्रार्थना की। गुरूवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.