G-4NBN9P2G16

शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के कार्यक्रम में चयनित विद्यालय के प्रधानाध्यापक होंगे पुरस्कृत

परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शासन ने मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में जिले के दो प्राथमिक व दो उच्च प्राथमिक और एक कंपोजिट विद्यालय का चयन किया जाएगा।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात – परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शासन ने मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में जिले के दो प्राथमिक व दो उच्च प्राथमिक और एक कंपोजिट विद्यालय का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए आठ नवंबर तक प्रधानाध्यापकों से विद्यालय संबंधी विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े-  कागज पर खेलो इंडिया धरातल पर बजट ही नहीं

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति व अन्य गतिविधियों में सुधार लाने के उद्देश्य को लेकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उप्र लखनऊ द्वारा मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रतिभाग करना होगा। प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय में नामांकन, ठहराव, संप्राप्ति, सामुदायिक सहयोग से आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने संबंधी विवरण अधिकतम 500 शब्दों में चार फोटो सहित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को आठ नवंबर तक उपलब्ध कराना होगा। विद्यालयों से प्राप्त होने वाले विवरण के आधार पर डायट स्तर पर दो प्राथमिक, दो उच्च प्राथमिक और एक कंपोजिट विद्यालय का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़े-  संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चयन के लिए विद्यालयों की स्क्रीनिंग के लिए डायट स्तर पर गठित तीन सदस्यीय समिति तय मानकों के आधार पर करेगी। समिति में बाह्य विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम के लिए प्रधानाध्यापकों से विद्यालय संबंधी विवरण मांगा गया है। चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

ये हैं मानक-

  • विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या।
  • विद्यालयों में छात्रों की औसत उपस्थिति।
  • प्राथमिक विद्यालयों में निपुण लक्ष्यों के सापेक्ष छात्रों की संप्राप्ति।
  • समुदाय के सहयोग से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता व क्रियाशीलता।
  • विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और शौचालय की क्रियाशीलता।
  • विद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था एवं क्रियाशीलता।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर: स्कूल बस नहर में पलटी, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, 12 बच्चे घायल

कानपुर। आज सुबह कानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर नहर… Read More

6 hours ago

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु चलाई तबादला एक्सप्रेस

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु आज देर… Read More

6 hours ago

डायट पुखरायां में पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस का हुआ सफल आयोजन

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय एकीकृत सम्पूर्ण मॉड्यूल… Read More

7 hours ago

जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम डायट में हुआ संपन्न

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में गुरुवार को एक दिवसीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम… Read More

7 hours ago

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात जनपद की बैठक 12 सितंबर को होगी संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो,सुशील त्रिवेदी। उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल कानपुर देहात के अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू महामंत्री… Read More

7 hours ago

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जनपद औरैया में संगठन का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ

औरैया।शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जनपद औरैया का 10 सितम्बर2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया कार्यालय के समक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लम्बित… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.