प्रयागराज

शासन से अनुमति मिलने के बाद शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले, तैयारियां पूरी : महानिदेशक

यूपी के परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन को सुधारने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। नए सत्र में 15 मार्च तक सभी परिषदीय स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों एवं अभ्यास पुस्तिकाओं को पहुंचा दिया जाएगा।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात : यूपी के परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन को सुधारने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। नए सत्र में 15 मार्च तक सभी परिषदीय स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों एवं अभ्यास पुस्तिकाओं को पहुंचा दिया जाएगा। यह दावा स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने किया है। उनका कहना है कि नए सत्र में प्रदेश भर में करीब 17 करोड़ किताबें बच्चों तक पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अभी से ही पूरी कर ली गई है।
यह भी कहा कि बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी की पुस्तकें दी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि शासन का पूरा जोर बेसिक शिक्षा के सुधार पर है। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जाए। अध्यापन का स्तर सुधरे। इन सभी बातों को लेकर निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। अध्यापकों को कई तरह के प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं।
शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में महानिदेशक ने कहा कि शिक्षकों के ब्लाक स्तर के स्थानांतरण ऑनलाइन होंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है। यह भी कहा कि शिक्षकों की जो भी परेशानियां हैं उन्हें जल्द दूर किया  जाएगा।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

महिला संबंधी अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुखरायां।कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु…

5 days ago

शिकारगंज चौकी के सामने अवैध बार, कार्रवाई कब?

आबकारी विभाग की लचरता से अवैध ढाबा व चखना दुकानों में छलक रहा जाम, कब…

5 days ago

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

6 days ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

6 days ago

This website uses cookies.