प्रयागराज

कल कार्तिक पूर्णिमा, बंद रहेंगे सभी परिषदीय स्कूल

गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 8 नवंबर 2022 को समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही पवित्र माना जाना है।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात : गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 8 नवंबर 2022 को समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही पवित्र माना जाना है। यह हिंदुओं के लिए जितना महत्वपूर्ण है उतना ही सिखों के लिए भी है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हिंदू पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, गरीबों को दान करते हैं। शाम के ​समय में देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
वहीं सिखों के पहले गुर ‘ गुरु नानक देव’ जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था। इस वजह से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक देव जी का 553वां जन्मदिवस मनाया जाएगा।
इसे गुरु पूरब या गुरु प्रकाश पर्व भी कहते हैं। इस दिन प्रात:काल से ही गुरुद्वारों में भजन कीर्तन होता है, प्रभात फेरी निकाली जाती है, लंगर लगाए जाते हैं और गुरुद्वारों एवं घरों को रोशनी से जगमग किया जाता है। इन वजहों से कार्तिक पूर्णिमा हिंदुओं और सिखों के लिए विशेष महत्व रखता है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

16 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

19 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

19 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

20 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

2 days ago

This website uses cookies.