G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर देहात- आज दिनाँक 7 नवम्बर 2022 को विकासखण्ड अकबरपुर के परिषदीय छात्र और छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्टेडियम माती में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रणविजय सिंह तहसीलदार अकबरपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ तहसीलदार रणविजय सिंह और खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। संविलियन विद्यालय सरसी के बच्चों ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया तथा योगासन प्रस्तुत कर वहां उपस्थित लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। तहसीलदार अकबरपुर ने मुक्त कंठ से बच्चों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए नकद धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने अपने बचपन को याद करते हुए बेसिक शिक्षकों के योगदान को याद किया तथा प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंटकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्वागत और सम्मान किया। अपने सम्बोधन में बीईओ ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का बौद्धिक संचालन पूर्व एबीआरसी अरविन्द सिंह सेंगर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कबड्डी खो खो दौड़ ऊंची कूद लम्बी कूद डिसकस थ्रो गोला फेंक पी टी जिम्नास्टिक योगा एकांकी समूह गान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अरुण गुप्ता तथा बीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में खेल अनुदेशकों के द्वारा सभी इवेंट निर्विवाद सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता आयोजन में विशेष योगदान एआरपी नवजोत सिंह एवं जूनियर शिक्षक संघ तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और मंत्रियों के द्वार किया गया। पूरे दिन निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराया। कार्यक्रम का समापन बीईओ अजब सिंह और व्यवसायी समाजसेवी श्याम ओमर के द्वारा पुरस्कार वितरण कर किया गया। आल ओवर चैंपियन शिप संविलियन विद्यालय सरसी तथा उप चैंपियनशिप संविलियन रोशनमऊ ने जीती। इसके साथ ही रूरवाहार विवाइन भुगनियापुर निबौली सरसी रोशनमऊ अकबरपुर के छात्र छात्राओं ने कई मेडल जीते। जिम्नास्टिक और योगा में सरसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से राहत अली अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ राजेश सिंह अध्यक्ष प्राथमिक मुस्तकीम मंसूरी अध्यक्ष प्राथमिक संघ आनन्द बाजपेई और देवप्रकाश सिंह मंत्री विष्णु पाल मंत्री नवजोत सिंह ज्योत्सना गुप्ता सतेंद्र कुमार चन्द्रभान सिंह प्रदीप कुमार अरुण गुप्ता शहनाज शिवानी स्मृति तिवारी सुधा सचान आभा अवस्थी संगीता अनुराग श्रीवास्तव सतीशचन्द्र प्रतापभानु अजयपाल जितेंद्र कुमार उमेश मिश्र राजा बाजपेयी सुधीर व राम आसरे अग्निहोत्री देवेन्द्र कुमार हितेन्द्र सिंह आदि सैकड़ो शिक्षक एवं विनय कुमार श्रीश गौतम मिश्र विनय शर्मा विजयकरन आदि खेल अनुदेशक तथा प्रदीप कुमार ताहिर हसन रामकिशोर दया किशोर आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.