G-4NBN9P2G16

दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति एप पर न होने से महानिदेशक नाराज

समर्थ एप पर दिव्यांग बच्चों की हाजिरी मार्क न होने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अक्तूबर के अंतिम हफ्ते में कई ब्लॉकों में एक भी उपस्थिति मार्क नहीं की गई है। यह स्थिति खेदजनक है और विभागीय आदेशों की अवहेलना है। निर्देशों का पालन न करने पर कार्यवाही की जाएगी।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। समर्थ एप पर दिव्यांग बच्चों की हाजिरी मार्क न होने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अक्तूबर के अंतिम हफ्ते में कई ब्लॉकों में एक भी उपस्थिति मार्क नहीं की गई है। यह स्थिति खेदजनक है और विभागीय आदेशों की अवहेलना है। निर्देशों का पालन न करने पर कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को जारी निर्देश के मुताबिक महानिदेशक ने कहा है कि अक्तूबर के अन्तिम सप्ताह की जनपदवार उपस्थिति के विवरण के अनुसार मात्र 13 प्रतिशत दिव्यांग बच्चों की ही समर्थ एप पर साप्ताहिक उपस्थिति मार्क की गई है और प्रदेश के नगर क्षेत्र के 236 विकासखण्ड में एक भी बच्चे की उपस्थिति मार्क नहीं की गई है।

ये भी पढ़े-  बेसिक शिक्षा विभाग में तय परीक्षाओं के अतिरिक्त नहीं होगी किसी भी स्तर की परीक्षा का आयोजन

आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि नोडल टीचर के द्वारा बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। यह स्थिति अत्यन्त खेदजनक है। इससे यह भी प्रतीत हो रहा है कि विभागीय अधिकारी इसकी मॉनटरिंग अपने स्तर पर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को सचेत करते हुए कहा है कि जिला स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी की समीक्षा बैठक में दिव्यांग बच्चों की समर्थ एप पर ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा समर्थ पोर्टल के माध्यम से की जाए और जिला समन्वयक-समेकित शिक्षा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठकों में समर्थ एप पर ऑनलाइन उपस्थिति का प्रस्तुतीकरण किया जाए। वहीं संकुल प्रभारी, प्रधानाध्यापकों की बैठकों में समर्थ एप की समीक्षा बीईओ द्वारा अनिवार्यरूप से की जाए। यह अंतिम मौका है अगर अभी भी शत-शत कार्य पूर्ण नहीं किया तो संबंधित पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जनपद की स्थिति-

1.विकासखंड

2.कुल नामांकित दिव्यांग बच्चें

3.साप्ताहिक उपस्थिति

 

अकबरपुर   180    2


अमरौधा      236   14


डेरापुर         93      4


झींझक        213   66


मैथा            245    24


मलासा       203     23


राजपुर        203    8


रसूलाबाद    264     8


संदलपुर        83      21


सरवनखेड़ा    250    22

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

12 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

15 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

15 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.