फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
समाजसेवी रविकरन सिंह ने पत्रकारों, पूर्व सैनिकों व पुलिस प्रशासन का किया सम्मान
कस्बे के एक गेस्टहाउस में रविवार को भूतपूर्व सैनिक,पुलिस व पत्रकारो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । विषम परिस्थितियों में कार्य करने के लिए समाज सेवी रविकरन सिह जाजीपर ने सभी को सम्मानित करते हुए कहा सभी को और अधिक रचनात्मक कार्यों में बढ चढ कर हिस्सा लेना होगा तभी समाज राष्ट्र की प्रगति होना सम्भव होगा।

धाता फतेहपुर : कस्बे के एक गेस्टहाउस में रविवार को भूतपूर्व सैनिक,पुलिस व पत्रकारो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । विषम परिस्थितियों में कार्य करने के लिए समाज सेवी रविकरन सिह जाजीपर ने सभी को सम्मानित करते हुए कहा सभी को और अधिक रचनात्मक कार्यों में बढ चढ कर हिस्सा लेना होगा तभी समाज राष्ट्र की प्रगति होना सम्भव होगा।
इस कार्यक्रम में पत्रकारों पुलिस व भूत पूर्व सैनिकों को उनके विषम परिस्थितियों में योगदान व कार्यो को देखते हुए सम्मानित करते समय वक्ताओं ने कहा सैनिक न होते तो हम गुलाम होते सीमा पर दुस्मनो की रक्षा करते हुए जान तक न्यौछावर कर देते हैं और रिटायर होने पर सैनिक संगठन बना कर क्षेत्र की सेवा में लगे रहते है पुलिस भी रात दिन दैविक आपदा से लेकर गाँव घर नेताओं अधिकारियों सहित आमजन मानस की सुरक्षा में लगे रहते हैं पुलिस प्रशासन से कहा गया कि छोटे मोटे झगडो को आपस में सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।

पत्रकार समाज में घटित होने वाले घटनाओं व बुराइयों को जहाँ उजागर करते हैं वहीं सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाया जाता है पत्रकारों ने कहा कि अच्छे कार्य करे बुरे व समाज विरोधी कार्यो से दूर रहे ताकि पत्रकारों के सम्मान में कोई कमी न आये थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा थाना में आपसी समझौता पर बल दिया जाएगा सभी लोग बिना डर भव के जो भी शिकायत हो बताएश्र सैनिक संगठन की ओर से बाबूलाल सिंह व पदुम सिंह परमार ने कहा अब हम लोग सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत रास्तो व खेतों में शौच क्रिया जाने से रोकने का अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह त्रिभुवन पाण्डेय थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उपनिरिक्षक योगेन्द्र पटेल सब इंसपेक्टर यशकरन सिंह धीरेन्द्र सिंह योगेश यादव सैनिक संगठन से बाबूलाल सिंह सूबेदार शीतल सिह अवध बिहारी सिंह हवलदार राम बरन हीरा सिंह कल्यान सिंह गुलाब सिंह कमल सिंह पदुम सिंह शिव भवन सिंह शिव शरण सिंह हवलदार पत्रकारों में ज्ञान सिंह के० बी० सिंह अजय सिंह मनोज सिंह सोनू सिंह,विवेक सिंह मुकेश सिंह अजीत सिंह नितीश केसरवानी उत्कर्ष जायसवाल अभिषेक सिंह छोटू यादव हरीश पाल अन्सू पाण्डेय देवेश आदि लोगों को आयोजक रबी करन सिंह जाजी पर ने माला शाल डायरी पेन देकर सम्मानित करते हुए कहा कि इन तीनों स्तम्भ गर्मी सर्दी करना काल जैसी महामारी में जान जोखिम में डाल कर काम करते हैं इसलिए मेरा दिन बार बार सम्मानित करने को कह रहा था।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.