कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर बच्चों को किया लाड, बच्चों से सुनी कविताएँ

बाल दिवस यानि 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उसी कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने बाल दिवस के अवसर पर विकास खण्ड-अकबरपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नरिहा में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाया।

अमन यात्रा , कानपुर देहात।  बाल दिवस यानि 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उसी कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने बाल दिवस के अवसर पर विकास खण्ड-अकबरपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नरिहा में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाया।

ये भी पढ़े-  शिक्षकों के प्रति वो नजरिया अपनाना जरूरी जिससे समाज में शिक्षक की भूमिका आए सामने 

मुख्य विकास अधिकारी ने बाल दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को उपहार दिये, बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की तथा पढाई के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए कवितांए सुनी, और बच्चों को ज्ञानवर्धक बाते बतायीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज हम सब यहां भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती और बाल दिवस को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी लगाव, प्यार और स्नेह रखते थे।

ये भी पढ़े-    स्कूलों में सुरक्षा उपायों का कितना हो रहा अनुपालन का मांगा गया ब्यौरा 

वह बच्‍चों को एक राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव मानते थे। यह वजह है कि उनके जन्मदिन 14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, बच्चे भी नेहरु जी को प्यार से चाचा नेहरु कहकर पुकारते है। उन्होंने कहा कि इस बाल दिवस पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हमसे जैसा भी संभव होगा, हम बाल शोषण व बाल मजदूरी को रोकेंगे। वंचित बच्चों को शिक्षा दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे। हमारे इन्हीं प्रयासों से चाचा नेहरू के सपनों के राष्ट्र का निर्माण होगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

22 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

1 day ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

1 day ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

1 day ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

1 day ago

This website uses cookies.