G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कर्मचारियों को परेशान ना किया जाए उनके समस्त देयो का समय से भुगतान किया जाए : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए कलेक्ट्रेट में साफ सफाई की कम स्थिति पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई में और सुधार लाने के निर्देश दिए।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए कलेक्ट्रेट में साफ सफाई की कम स्थिति पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई में और सुधार लाने के निर्देश दिए। वही उन्होंने पटल वार कर्मचारियों के नाम डिस्प्ले किए जाने के निर्देश दिए, कर्मचारी अरविंद द्वारा कोई सही जानकारी पत्रावली के संबंध में ना देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पत्रावलियों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।

ये भी पढ़े-  विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को विद्युत विभाग गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण : जिलाधिकारी

सूचना के लिए आने वाली जनता को सही जानकारी व पत्र दिया जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में फॉगिंग भी कराएं जिससे कि मच्छर ना पनपे। इसके पश्चात उन्होंने नजारत कार्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के रिकॉर्ड रजिस्टर, पत्रावली आदि को चेक किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को परेशान ना किया जाए उनके समस्त देयो का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने कलेक्ट्रेट नाजिर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मदवार अपने पास विवरण रखें, जिससे कि हर मद के लिए पता रहे कि कितने मद में कितना बजट अभी शेष है। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों हेतु आवास के निर्माण हेतु डिमांड शासन को पत्र भेजें जिससे कि आवास का निर्माण कराया जा सके।

ये भी पढ़े-  परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की मांगी गई जानकारी

उन्होंने कहा कि सभी तहसीलो में जहां आवास नहीं निर्माण है उनकी भी सूची बनाकर बजट हेतु डिमांड की मांग करे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव केशव नाथ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

14 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

14 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.